पटना वीमेंस कॉलेज में चलाया गया जागरूकता अभियान

नागरिकों की स्वच्छ आदतों से देश बनता है महान

पटना: 

पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा शहर के पटना विमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर आधारित स्वच्छता सर्वेक्षण संबंधी अभियान चलाया गया जिसमें पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने लोकगीतों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया और कॉलेज की सभी छात्राओं से आवश्यक रूप से स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेकर पटना की रैंकिंग को बेहतर करने में अपना योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम का उद्घाटन पटना विमेंस कॉलेज के डीन नेशनल एंड इंटरनेशनल कोलैबोरेशन आलोक जॉन, ईको टास्क फोर्स के सचिव डॉ. सुमित रंजन और डिपार्टमेंट ऑफ़ जूलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर सिस्टर लुवीना ए. सी. ने किया।

पटना वीमेंस कॉलेज में चलाया गया जागरूकता अभियान
पटना वीमेंस कॉलेज में चलाया गया जागरूकता अभियान

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अपने आवासीय परिसर की सफाई के साथ-साथ, कॉलेज एवं शहर की सफाई में भी सबको अपना योगदान देना है। इधर-उधर कचरा ना फेंकना सबसे बेहतर आदत है। पटना नगर निगम द्वारा हर घर से कचरा उठाने के लिए टीम बनाई गई है जिन्हें गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग देना चाहिए जिस कचरे की प्रोसेसिंग सही तरीके से हो। लोक गायिका नीतू नवगीत ने कहा कि हम सबको अपना कर्तव्य निभाना है, पटना शहर को स्वच्छ बनाना है।

हर शहर और गांव जब स्वच्छ रहेगा तो फिर देश चकाचक होगा। नागरिकों की स्वच्छ आदतों से देश महान बनता है। जागरूकता कार्यक्रम में गीत-संगीत की जोरदार प्रस्तुति हुई । सभी छात्रायें स्वच्छता गीत गाकर अपने शहर के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखायी । हारमोनियम पर गायक राजेश केशरी, नाल पर विश्वनाथ पांडेय और खंजरी पर चंदन उगना ने नीतू नवगीत का साथ दिया ।कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन करके स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में भाग भी लिया।

  • Related Posts

    जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

    सामाजिक और आर्थिक अधिकारों को कानूनी संरक्षण देने की मांग को लेकर शक्ति प्रदर्शन नई दिल्ली: मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने जन अधिकार बिल…

    Continue reading
    भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

    पर्यटन मंत्रालय के आयोजन में भारत की सांस्कृतिक विविधता और सॉफ्ट पावर का प्रभावशाली प्रदर्शन नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित भारत पर्व 2026 का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

    • By INDINON
    • February 3, 2026
    • 21 views
    स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

    जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

    • By INDINON
    • February 3, 2026
    • 17 views
    जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

    भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

    • By INDINON
    • January 31, 2026
    • 40 views
    भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

    गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया

    • By INDINON
    • January 31, 2026
    • 32 views
    गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया

    हाथी मार्का: बीपी ऑयल मिल्स की परंपरा और प्रगति की पहचान

    • By INDINON
    • January 30, 2026
    • 44 views
    हाथी मार्का: बीपी ऑयल मिल्स की परंपरा और प्रगति की पहचान

    डिजिटल वित्त की दिशा बदलते स्टेबलकॉइन और वैश्विक प्रणाली

    • By INDINON
    • January 30, 2026
    • 60 views
    डिजिटल वित्त की दिशा बदलते स्टेबलकॉइन और वैश्विक प्रणाली