बीकानेर हाउस में तीज उत्सव बना लोक संस्कृति और शिल्प का संगम

राजस्थानी उत्पादों और पारंपरिक खेलों ने दिल्लीवासियों को किया मंत्रमुग्ध

नई दिल्ली, 24 जुलाई 2025

बीकानेर हाउस में चल रहे साप्ताहिक तीज उत्सव 2025 का गुरुवार का दिन विशेष रूप से उत्साह से भरा रहा। जहां एक ओर पारंपरिक खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं दर्शकों का ध्यान खींचती रहीं, वहीं दूसरी ओर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने मेले का अवलोकन कर स्थानीय कारीगरों और आयोजकों का मनोबल बढ़ाया।

मंत्री श्री कुमावत ने कहा कि ऐसे मेलों के आयोजन से न केवल पारंपरिक कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलता है, बल्कि महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों के लिए भी यह एक सशक्त मंच बनते हैं। उन्होंने कहा, “राजस्थान की महिलाएं जो उत्पाद तैयार कर रही हैं, उनकी देश-विदेश में मांग लगातार बढ़ रही है। राज्य सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

श्री कुमावत ने राजीविका और रूडा स्टालों पर जाकर महिला उद्यमियों और कारीगरों से संवाद किया और उनके उत्पादों की सराहना की। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राजधानी दिल्ली में सरस डेयरी के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए बीकानेर हाउस में ‘सरस पार्लर’ खोलने की दिशा में राज्य सरकार गंभीरता से प्रयासरत है।
इस दौरान अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजू प्रकाश और उप-आवासीय आयुक्त श्री मनोज सिंह भी मौजूद रहे।

तीज महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मेहंदी, रैम्प वॉक, राजस्थानी नृत्य और गायन जैसी प्रतियोगिताओं ने न केवल दिल्लीवासियों को राजस्थानी संस्कृति से जोड़ा, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने की इस पहल को और सशक्त किया।


अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजू ओमप्रकाश ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता के परिणाम के लिए गठित कमेटी द्वारा चयनित किए गए विजेता प्रतिभागियों सुश्री सीमा, इरतिका खान और अंशिका शुक्ला को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


उन्होंने बताया कि तीजोत्सव में रैम्प वाॅक प्रतियोगिता में भी पुरूष वर्ग में भरत विश्नोई, विकास एवं आशीष तथा महिला वर्ग में विजयश्री शर्मा, आरती और अक्षिता को चयनित विजेताओं के रूप में प्रमाण पत्र एवं सांत्वना पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

Related Posts

तीजोत्सव में निकली तीज माता की सवारी, राजस्थानी संस्कृति की दिखी झलक

पारंपरिक पालकी और लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने उत्सव को बनाया खास नई दिल्ली, 27 जुलाई, 2025 नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में परिसर में 30 जुलाई तक चलने वाले…

Continue reading
SR इंटरनेशनल की सीईओ और मोहित सूरी की पारिवारिक मित्र रीता सिंह ने सैयारा की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग पर निर्देशक को बधाई दी

# रीता सिंह ने मोहित सूरी को दी बधाई, कहा— ‘सैयारा ने भावनाओं को खूबसूरती से परदे पर उतारा’ नई दिल्ली , 25 जुलाई 2025 निर्देशक मोहित सूरी की हालिया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

  • By INDINON
  • February 3, 2026
  • 20 views
स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

  • By INDINON
  • February 3, 2026
  • 16 views
जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

  • By INDINON
  • January 31, 2026
  • 40 views
भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया

  • By INDINON
  • January 31, 2026
  • 31 views
गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया

हाथी मार्का: बीपी ऑयल मिल्स की परंपरा और प्रगति की पहचान

  • By INDINON
  • January 30, 2026
  • 43 views
हाथी मार्का: बीपी ऑयल मिल्स की परंपरा और प्रगति की पहचान

डिजिटल वित्त की दिशा बदलते स्टेबलकॉइन और वैश्विक प्रणाली

  • By INDINON
  • January 30, 2026
  • 60 views
डिजिटल वित्त की दिशा बदलते स्टेबलकॉइन और वैश्विक प्रणाली