डीडी किसान पर महिला किसानों की प्रेरक कहानियों का विशेष कार्यक्रम

15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस पर डीडी किसान चैनल दिखाएगा देशभर की प्रगतिशील महिला किसानों के संघर्ष, सफलता और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित खास कार्यक्रम।

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2025:

आगामी महिला किसान दिवस (15 अक्टूबर) के अवसर पर डीडी किसान चैनल एक विशेष कार्यक्रम का प्रसारण करेगा, जिसमें देशभर की प्रगतिशील महिला किसानों की संघर्षपूर्ण यात्रा और सफलता की कहानी को दर्शाया जाएगा। इस साल भारत में महिला किसान दिवस का दसवां वर्ष मनाया जा रहा है, जिसका पहला आयोजन 2016 में हुआ था।

कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग के दौरान डीडी किसान स्टूडियो में कई गणमान्य अतिथिगण और कृषि क्षेत्र की विभूतियां मौजूद थीं। उन्होंने महिला किसानों के योगदान और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी, दूरदर्शन के महानिदेशक के. सतीश नंबूदिरीपाद, डीडी किसान के उपमहानिदेशक लोकमान सिंह और उपनिदेशक व कार्यक्रम प्रमुख राजकुमार नाहर भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में शामिल महिला किसानों में प्रमुख रूप से पद्मश्री राजकुमारी देवी (किसान चाची), पद्मश्री कामाची चेल्लाम्मल (नारियल अम्मा), विमला सिंवर (देश की पहली “नमो ड्रोन दीदी”), कृषि उद्यमी अन्नू कानावत, ऊर्जा संरक्षण में योगदान देने वाली पद्मश्री जनक पलटा, और डेयरी फार्मिंग में असाधारण योगदान देने वाली रेणु सांगवान शामिल हैं। इनकी प्रेरक कहानियां दर्शकों को महिला किसानों के अदम्य साहस और उपलब्धियों से रूबरू कराएंगी।

कार्यक्रम में राजस्थानी लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। इसके लिए पद्मश्री गुलाबो सपेरा द्वारा कालबेलिया नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति की जाएगी, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता और लोक कलाओं की वैश्विक पहचान को उजागर करेगी।

यह विशेष प्रसारण न केवल महिला किसानों के संघर्ष और उपलब्धियों को सामने लाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण संदेश देगा।

  • Related Posts

    लाल किले के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत और 16 घायल; अमित शाह ने पुलिस कमिश्नर से की बात, दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट
    • adminadmin
    • November 10, 2025

    लाल किले के पास कार धमाके में 8 की मौत, 16 घायल। अमित शाह ने स्थिति की समीक्षा की, NSG-NIA जांच में जुटी। दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट। नई दिल्ली:  सोमवार…

    Continue reading
    ADKMAKERS PRIVATE LIMITED ने उत्तराखंड के ग्रामीण उद्यमों को दी नई दिशा, 500 से अधिक परिवार बने आत्मनिर्भर

    रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट (REAP) के तहत ADKMAKERS ने ग्रामीण महिलाओं और उद्यमियों को दी मार्केट लिंकिंग, ब्रांडिंग और कौशल विकास की नई पहचान। देहरादून, 8 नवंबर 2025 हरियाणा स्थित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाल किले के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत और 16 घायल; अमित शाह ने पुलिस कमिश्नर से की बात, दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट

    • By admin
    • November 10, 2025
    • 58 views
    लाल किले के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत और 16 घायल; अमित शाह ने पुलिस कमिश्नर से की बात, दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट

    17 नवम्बर को पुणे में वैदिक विद्या के संवाहकों को मिलेगा भारतात्मा वेद सम्मान

    • By admin
    • November 8, 2025
    • 40 views
    17 नवम्बर को पुणे में वैदिक विद्या के संवाहकों को मिलेगा भारतात्मा वेद सम्मान

    ADKMAKERS PRIVATE LIMITED ने उत्तराखंड के ग्रामीण उद्यमों को दी नई दिशा, 500 से अधिक परिवार बने आत्मनिर्भर

    • By admin
    • November 8, 2025
    • 33 views
    ADKMAKERS PRIVATE LIMITED ने उत्तराखंड के ग्रामीण उद्यमों को दी नई दिशा, 500 से अधिक परिवार बने आत्मनिर्भर

    प्रधानमंत्री मोदी ने काशी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी — आस्था, विकास और आत्मनिर्भरता का संगम

    • By admin
    • November 8, 2025
    • 50 views
    प्रधानमंत्री मोदी ने काशी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी — आस्था, विकास और आत्मनिर्भरता का संगम

    “लोकतंत्र की पवित्रता खतरे में”: डॉ. के.ए. पॉल ने ईवीएम पर सवाल उठाए, बैलेट पेपर की माँग की

    • By admin
    • November 6, 2025
    • 46 views
    “लोकतंत्र की पवित्रता खतरे में”: डॉ. के.ए. पॉल ने ईवीएम पर सवाल उठाए, बैलेट पेपर की माँग की

    दरभंगा शहरी में लोकतंत्र पर संकट: जन सुराज पार्टी का आरोप – प्रशासनिक मिलीभगत से बिगड़ा चुनावी माहौल

    • By admin
    • November 6, 2025
    • 38 views
    दरभंगा शहरी में लोकतंत्र पर संकट: जन सुराज पार्टी का आरोप – प्रशासनिक मिलीभगत से बिगड़ा चुनावी माहौल