कश्मीर से दिल्ली के लिए पार्सल कार्गो ट्रेन की शुरुआत

तेज़, सुरक्षित और किफायती परिवहन से व्यापार को नई रफ़्तार, आर्थिक विकास को मिलेगा बल

नई दिल्ली, 15 सितंबर 2025:

भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के आर्थिक विकास को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कश्मीर घाटी के बड़गाम रेलवे स्टेशन से आदर्श नगर, दिल्ली तक 08 पार्सल वैन कोच (प्रत्येक कोच की क्षमता 23 टन) वाली रैपिड कार्गो ट्रेन शुरू की है। इस ट्रेन को आज जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने श्रीनगर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उद्घाटन समारोह में जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री श्री जावीद अहमद डार, रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य डॉ. मनोज सिंह, जम्मू के मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक कुमार, जम्मू के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल, कश्मीर घाटी के रेलवे क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक श्री साकिब यूसुफ, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड ने देशभक्ति की धुनों के साथ समारोह में राष्ट्रीय भावना का संचार किया।

कश्मीर से दिल्ली के लिए पार्सल कार्गो ट्रेन की शुरुआत

उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा, “यह पहल क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। नई पार्सल कार्गो ट्रेन सेवा विभिन्न उत्पादों और वस्तुओं के लिए तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन सुविधा प्रदान करेगी। इससे माल की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित होगी और रसद लागत में कमी आएगी।”

मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक कुमार ने इस अवसर पर कहा, “यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। भारतीय रेलवे राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, और यह कार्गो ट्रेन हमारी इस प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”

यह नई ट्रेन सेवा कश्मीर और दिल्ली के बीच व्यापार को मजबूत करने के साथ-साथ व्यवसायियों के लिए तेज़ और किफायती रसद समाधान प्रदान करेगी।

Related Posts

त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

Continue reading
राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Unlocking the secrets of World Cup 2026: a beginner’s guide to betting strategies

Pin Up: лучшие игры и функции для азартных игроков в 2026 году

Pin Up casino и безопасность: как защитить свои финансы

  • By admlnlx
  • July 17, 2026
  • 10 views

Pin Up casino: секреты безопасных платежей и защиты аккаунта

Pinco casino: эксклюзивные бонусы и акции для новых игроков

  • By admlnlx
  • July 17, 2026
  • 10 views

Pinco’da oyun oynamaya başlamak: adım adım kılavuz

  • By admlnlx
  • July 16, 2026
  • 18 views