पटना में मुंबई जैसी ओपन डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत

गंगा दर्शन का मिलेगा नया अनुभव, 100 रुपये में कर सकेंगे ऐतिहासिक स्थलों की सैर

नई दिल्ली: राजधानी पटना अब पर्यटकों को मुंबई जैसी ओपन डबल डेकर बस सेवा का रोमांचक अनुभव देने के लिए तैयार है। मंगलवार को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) ने जेपी गंगा पथ पर पहली बार इस अनोखी बस सेवा की शुरुआत की। पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने दीघा रोटरी से कंगन घाट तक 15 किलोमीटर लंबे मार्ग पर इसका उद्घाटन किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि यह बस गंगा दर्शन का शानदार अनुभव कराएगी और पटना पर्यटन को नई पहचान देगी। बीएसटीडीसी के प्रबंध निदेशक नंद किशोर ने बताया कि इस पहल से बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

बस की खासियत

इस डबल डेकर बस में कुल 40 सीटें हैं—20 सीटें वातानुकूलित निचले डेक पर और 20 खुली छत वाली सीटें ऊपरी डेक पर। बस में टॉयलेट, रेफ्रिजरेटर और एक गाइड की सुविधा भी होगी, जो यात्रियों को रास्ते के दर्शनीय स्थलों की जानकारी देगा।

यात्रा मार्ग और संचालन समय

यह बस हर दिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक दीघा रोटरी घाट से कंगन घाट के बीच चलेगी। यात्रा के दौरान यात्री जे.पी. गंगा पथ गोलम्बर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर और कंगन घाट जैसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों का आनंद ले सकेंगे।

किराया और भविष्य की योजना

यात्रा का किराया 100 रुपये प्रति व्यक्ति (दोनों ओर की यात्रा) और 50 रुपये (एक ओर की यात्रा) तय किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि सेवा सफल रहती है तो आगे बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उद्घाटन समारोह में मुख्य अभियंता सुनील कुमार सुमन, प्रबंधक परिवहन रत्नेश कुमार और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Related Posts

त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

Continue reading
राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Beste Online Casinos ohne LUGAS: Die aufregendsten Spiele und Top-Anbieter im Jahr 2026

Best online casino South Africa 2026: Explore the most rewarding promotions and offers

  • By admlnlx
  • July 28, 2026
  • 13 views

Finding Joy in Simple Spins with the Best Online Pokies

  • By admlnlx
  • July 28, 2026
  • 13 views

Get ready to play: best PayID casinos Australia for swift withdrawals and a top-tier

  • By admlnlx
  • July 28, 2026
  • 12 views

Finding the right fit among top paying online casino NZ sites for a smooth and secure gaming session

  • By admlnlx
  • July 28, 2026
  • 12 views

Navigating Australian online casinos with a focus on seamless play and user-friendly design

  • By admlnlx
  • July 28, 2026
  • 13 views