नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने एनडीसीसी कन्वेन्शन सेंटर में शिकायत निवारण सुविधा शिविर का आयोजन किया

 

नई दिल्ली, 05 अप्रैल, 2025.

नई दिल्ली नगरपालिका परिष (NDMC) ने अपने क्षेत्र के निवासियों और सेवा उपयोगकर्ताओं को सूचना, सुविधा और शिकायत निवारण प्रदान करने के लिए एनडीसीसी कन्वेन्शन सेंटर, जयसिंह रोड, नई दिल्ली में एक सुविधा शिविर का आयोजन किया

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के संबंधित अधिकारियों ने शिविर में जनता से 65 शिकायतें प्राप्त की। निवासियों की अधिकांश शिकायतें कार्मिक, सिविल इंजीनियरिंग, बागवानी, सार्वजनिक स्वास्थ्य, प्रवर्तन, वाणिज्यिक, कर और संपदा विभागों से संबंधित हैं। इसके अलावा सैकड़ों स्थानीय निवासियों और सेवा उपयोगकर्ताओं ने नागरिक सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए सुविधा शिविर का दौरा किया।

पालिका परिषद द्वारा शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारियों ने जनता से उनकी जन शिकायतों पर आमने-सामने चर्चा की और उनका समाधान किया गया । नीति स्तर के निर्णयों की आवश्यकता वाली शिकायतों को उनके निवारण की संभावित समय-सीमा के साथ समझाया गया।

पालिका परिषद के 30 विभागों के सौ से अधिक अधिकारी/कर्मचारी शिकायतों के मौके पर निवारण के लिए शिविर में मौके पर मौजूद रहे। विभिन्न विभागों के हेल्प डेस्क की निगरानी उनके विभागाध्यक्ष करते रहे ।

इन सुविधा शिविरों के आयोजन के अलावा पालिका परिषद क्षेत्र के निवासियों और सेवा उपयोगकर्ताओं के लिए संपर्क रहित शिकायत निवारण तंत्र के रूप में एक “जन सुविधा पोर्टल” भी लॉन्च किया हुआ है। इस जन सुविधा पोर्टल का लिंक एनडीएमसी की वेबसाइट www.ndmc.gov.in पर उपलब्ध है। जन सुविधा पोर्टल का उपयोग शिकायत दर्ज करने, उनकी शिकायत की स्थिति पर नज़र रखने और शिकायत निवारण तंत्र पर प्रतिक्रिया देने के लिए किया जा सकता है।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद सोशल मीडिया प्लैटफ़ार्म जैसे ट्विटर, फ़ेसबूक और इंस्टाग्राम के माध्यम से जनता से शिकायतें प्राप्त कर रही है। इन शिकायतों की निगरानी पालिका परिषद के विभिन्न विभागाध्यक्षों द्वारा निगरानी की जा रही है और इनका यथासंभव जल्द से जल्द समाधान किया जा रहा है।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Begin your gaming journey at Best Online Casino South Africa 2026: essential tips for

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 22 views

    Maximize your deposits at Best Online Casino Australia 2026: promotions that enhance every play

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 19 views

    Maximize your deposits at Best Online Casino Australia 2026: promotions that enhance every play

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 22 views

    Aviator Game by Spribe in India: Your guide to free demos and real money

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 17 views

    Why choose the Pin-Up app? The benefits of fast access and trusted gameplay in

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 25 views

    Exploring the Boundaries of Science: Unraveling the Mysteries of the Universe

    • By admlnlx
    • September 17, 2026
    • 20 views