मारवाड़ बागरा (जालोर) – सिरोही – स्वरूपगंज नई रेल लाइन : फाइनल लोकेशन सर्वे को मिली स्वीकृति

सिरोही जिला मुख्यालय रेल सम्पर्क से जुडेगा और आदिवासी क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

11 जून 2025 , नई दिल्ली

राजस्थान में रेल सम्पर्क को सुदृढ़ करने के लिए रेलवे द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए नई लाइन, दोहरीकरण, गेज परिवर्तन और विद्युतीकरण के कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं। नए क्षेत्रों को रेल के माध्यम से जोड़ने के लिए नई लाइनों के निर्माण हेतु सर्वें के कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। राजस्थान में आदिवासी बहुल्य क्षेत्र में रेल सम्पर्क को मजबूत बनाने की कड़ी में 9 जून 2025 को केंद्र सरकार द्वारा मारवाड ़बागरा (जालोर)-सिरोही-स्वरूपगंज (96 किलोमीटर) नई रेल लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे ;थ्स्ैद्ध को स्वीकृति प्रदान की गई। जालोर राजस्थान का महत्वपूर्ण शहर है जो समदड़ी-भीलड़ी-गांधीधाम रेल मार्ग पर स्थित है। सिरोही जिला मुख्यालय है तथा दिल्ली-अजमेर-आबूरोड़-अहमदाबाद के निकट स्थित है।

 

सिरोही जिला मुख्यालय को देश के रेल नेटवर्क के साथ जोड़ने के लिए इस ऐतिहासिक कदम की घोषणा करते हुए माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहाः

“सिरोही को रेल से जोड़ना जरूरी है। यह एक लम्बे समय से लंबित मांग थी, जिसे आज पूरा किया गया है।”

 

परियोजना की आवश्यकता एवं उद्देश्य

  • सिरोही को रेल नेटवर्क से जोड़नाः वर्तमान में सिरोही जिला मुख्यालय रेल संपर्क से वंचित है। यह परियोजना राजस्थान के आदिवासी बहुल्य क्षेत्र सिरोही को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ते हुए प्रत्यक्ष व प्रभावी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।
  • इस लाइन के निर्माण से क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा साथ ही क्षेत्र के निवासियों का जीवन स्तर भी बहेतर होगा।
  • क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अनेक तरह के रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।
  • यात्रियों के लिए सुविधाजनक और तीव्र यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराएगी, जिससे यात्रा का समय कम होगा और सुविधा में विस्तार होगा।
  • क्षेत्र के निवासियों को राजस्थान के प्रमुख षहरों के साथ-साथ अहमदाबाद, मुम्बई व दिल्ली जैसे बडे शहरों के साथ रेल सम्पर्क की सुविधा प्रदान करेगी।
  • सीमावर्ती क्षेत्रों से माल और यात्रियों के परिवहन के लिए यह रणनीतिक लिंक साबित होगी।

आर्थिक, व्यापारिक व औद्योगिक लाभ

  • संगमरमर, ग्रेनाइट, सीमेंट, खाद्यान्न व उर्वरक और अन्य व्यापारिक वस्तुओं का कुशल

परिवहन करने में सहायक होगी।

  • क्षेत्र के औद्योगिक केंद्रों व मंडियों से सीधा संपर्क, जिससे व्यावसायिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
  • कृषि व खनन आधारित उद्योगों को लाभ मिलेगा।
  • सिरोही में स्थित सीमेंट उद्योगों को परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा।
  • समदड़ी और सीमावर्ती शहर मुनाबाव जैसे स्थानों से आने वाले यातायात को पश्चिमी डीएफसी मार्ग से बेहतर संपर्क मिलेगा, तथा मुम्बई तक बेहतर रेल सम्पर्क स्थापित होगा।

सामाजिक व क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा

  • ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों को जोड़ने में सहायक होगी जिससे सामाजिक सम्बंधों को बढ़ावा मिलेगा।
  • स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा व क्षेत्र के स्थानीय उत्पादों को देष के विभिन्न भागों में सुगम रेल परिवहन की सुविधा मिलेगी।

मारवाड बागरा – सिरोही – स्वरूपगंज नई रेल लाइन न केवल सिरोही जैसे महत्वपूर्ण जिला मुख्यालय को भारतीय रेल के प्रमुख रेल नेटवर्क से जोड़ने का कार्य करेगी, बल्कि यह व्यापार, रोजगार, सामाजिक समावेश और क्षेत्रीय विकास के नए द्वार खोलेगी। यह एक रणनीतिक, आर्थिक व सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है, जो राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र को नए युग में ले जाएगी।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Genuine_challenge_awaits_around_https_the-chicken-roads-canada_ca_for_patient_pl

    Estrategias_y_bonos_exclusivos_cerca_de_https_thesolcasinos-spain_com_para_ganar

    Kihívásokkal_teli_kaszinóvilágban_a_thenvcasinos-hu_com_nyújt_egyedi_lehet

    Attraktive_Gewinnchancen_und_Spinania_Casinos_für_deutsche_Spieler_https_thespi

    Genuine_excitement_surrounding_the-hellspincasinos_com_offers_players_endless_ca

    Genuine_enjoyment_and_https_spinkings-casinos_co_uk_elevate_your_online_casino_e