इंदिरा आईवीएफ ने गुरुग्राम के सेक्टर 83 में नया फर्टिलिटी क्लिनिक शुरू किया

हरियाणा में प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम, स्थानीय दंपतियों को अब मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल और बेहतर सुविधाएं

गुरुग्राम, 15 अक्टूबर 2025


भारत की अग्रणी फर्टिलिटी हेल्थकेयर संस्था इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने हरियाणा में अपनी सेवाओं के विस्तार के तहत सेक्टर 83, न्यू गुरुग्राम में एक नए अत्याधुनिक फर्टिलिटी क्लिनिक की शुरुआत की है। यह क्लिनिक तीसरी मंजिल, वीएलपीएल 83 एवेन्यू, वटीका, सेक्टर 83 में स्थित है। इसका उद्देश्य इस क्षेत्र के दंपतियों के लिए प्रजनन उपचार को अधिक सुलभ, विश्वसनीय और आधुनिक तकनीक से युक्त बनाना है।

इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में भारतीय क्रिकेटर मोहित शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इंदिरा आईवीएफ पटेल नगर सेंटर हेड व आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. अरविंद वैद विशिष्ट अतिथि के रूप में और इंदिरा आईवीएफ गुरुग्राम, सेक्टर 83 सेंटर हेड डॉ. दिव्याशा वालिया भी शामिल हुईं।

मुख्य अतिथि मोहित शर्मा ने कहा, “गुरुग्राम में इंदिरा आईवीएफ की फर्टिलिटी सेवाओं की शुरुआत उन दंपतियों के लिए बड़ी राहत है, जो परिवार शुरू करने के अपने सपने को पूरा करने के लिए भरोसेमंद चिकित्सा सहायता की तलाश में हैं। यह केंद्र उनके लिए आशा की नई किरण लेकर आया है।”

इंदिरा आईवीएफ ने गुरुग्राम के सेक्टर 83 में नया फर्टिलिटी क्लिनिक शुरू किया

इंदिरा आईवीएफ के प्रबंध निदेशक नितिज मूर्दिया ने कहा, “हमारा यह निरंतर विस्तार हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम भारत के हर हिस्से में फर्टिलिटी केयर को आसानी से उपलब्ध कराना चाहते हैं। गुरुग्राम एक ऐसा प्रमुख स्थान है जहां कई दंपति उन्नत और विश्वसनीय उपचार की उम्मीद रखते हैं। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जरूरतमंदों को सही समय पर क्लिनिकल सहायता और व्यक्तिगत देखभाल मिले।”

डॉ. अरविंद वैद ने कहा, “हमारा गुरुग्राम सेंटर दंपतियों को उनकी फर्टिलिटी यात्रा के दौरान सही मार्गदर्शन, स्पष्ट जानकारी और हर चरण पर आत्मविश्वास प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। हमारी कोशिश रहती है कि हर मरीज अपने उपचार के विकल्पों को पूरी तरह समझकर निर्णय ले।”

डॉ. दिव्याशा वालिया ने कहा, “फर्टिलिटी केयर केवल चिकित्सा नहीं बल्कि विश्वास और भावनात्मक समझ का भी विषय है। गुरुग्राम सेंटर में हम एक ऐसा वातावरण बना रहे हैं जहां मरीज न सिर्फ उपचार प्राप्त करें, बल्कि पूरी जानकारी और आत्मविश्वास के साथ अपनी संतान प्राप्ति की यात्रा शुरू करें।”

मार्च 2025 तक भारत में 169 क्लिनिकों के विस्तृत नेटवर्क के साथ, इंदिरा आईवीएफ का यह नया गुरुग्राम सेंटर कंपनी की उस दृष्टि को आगे बढ़ाता है जिसके तहत फर्टिलिटी केयर को देश के हर कोने तक पहुंचाने का संकल्प है। यह पहल न केवल चिकित्सा सहायता को स्थानीय स्तर पर सुलभ बनाएगी, बल्कि समाज में फर्टिलिटी हेल्थ के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Beste Paysafe Casinos 2026: Top-Casinos mit Paysafecard

    • By admlnlx
    • October 30, 2026
    • 19 views

    Discover the top casino games at 1Win India: your guide to fun and winnings

    • By admlnlx
    • October 30, 2026
    • 19 views

    1Win India official site: your gateway to thrilling games and unbeatable bonuses

    • By admlnlx
    • October 30, 2026
    • 20 views

    Zahraničné kasína pre Slovákov: aké hry a funkcie neprehliadnuť v 2026

    • By admlnlx
    • October 30, 2026
    • 15 views

    Zahraničné kasína pre Slovákov: aké hry a funkcie neprehliadnuť v 2026

    • By admlnlx
    • October 30, 2026
    • 15 views

    Jugar en casinos online: estrategias para depósitos y retiros seguros

    • By admlnlx
    • October 30, 2026
    • 16 views