भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान, 21 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, देशभर से चलेगी 150 स्पेशल ट्रेनें; दक्षिण मध्य रेलवे सबसे आगे

29 अगस्त 2025, नई दिल्ली

त्योहारों के सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने विशेष तैयारियां की हैं। देशभर में यात्रियों की सुविधा के लिए 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो कुल 2024 अतिरिक्त फेरे (ट्रिप्स) पूरे करेंगी। इन ट्रेनों का संचालन 21 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक किया जाएगा।

रेलवे के मुताबिक, इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य त्योहारों के समय यात्रियों को अपने प्रियजनों तक आसानी से पहुँचने और निर्बाध यात्रा का अनुभव दिलाना है। खासकर उत्तर भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के बड़े शहरों से चलने वाली ये ट्रेनें महानगरों को छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों से बेहतर तरीके से जोड़ेंगी।

Zone wise  ट्रेन संचालन

* दक्षिण मध्य रेलवे: सबसे अधिक 48 ट्रेनें, कुल 684 ट्रिप्स। संचालन मुख्यतः हैदराबाद, सिकंदराबाद और विजयवाड़ा से।

* पूर्व मध्य रेलवे: 14 ट्रेनें, कुल 588 ट्रिप्स। पटना, गया, दरभंगा और मुज़फ़्फ़रपुर से होकर गुजरेंगी।

* पूर्व रेलवे: 24 ट्रेनें, कुल 198 ट्रिप्स। कोलकाता, सियालदह और हावड़ा जैसे भीड़भाड़ वाले स्टेशनों से।

* पश्चिम रेलवे: 24 ट्रेनें, कुल 204 ट्रिप्स। मुंबई, सूरत और वडोदरा से।

* दक्षिण रेलवे: 10 ट्रेनें, कुल 66 ट्रिप्स। चेन्नै, कोयंबत्तूर और मदुरै से।

इसके अलावा भुवनेश्वर, पुरी, सम्बलपुर, रांची, टाटानगर, प्रयागराज, कानपुर, बिलासपुर, रायपुर, भोपाल और कोटा जैसे स्टेशनों से भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

यात्रियों के लिए अहम जानकारी

स्पेशल ट्रेनों की सूची, समय सारणी, रूट और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, IRCTC और नजदीकी रेलवे स्टेशनों से प्राप्त की जा सकती है। रेलवे ने यात्रियों से अग्रिम बुकिंग कराने और टिकट कन्फर्म कराने की अपील की है। साथ ही, सफर के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता के दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

Related Posts

त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

Continue reading
राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Casino Online Slots, Roleta e Blackjack

  • By admlnlx
  • August 14, 2026
  • 18 views

montecatini cl Hôm Nay Đi Đâu?

  • By admlnlx
  • August 14, 2026
  • 17 views

Robocat Casino: Preskúmajte výhody živého kasína a bonusy

  • By admlnlx
  • August 14, 2026
  • 12 views

Unlocking your potential: a beginner’s guide to Sports Betting Canada in 2026

  • By admlnlx
  • August 14, 2026
  • 14 views

Poder Judicial Inicio

  • By admlnlx
  • August 14, 2026
  • 13 views

Ballet Costa Araucanía Triunfa En China Y Apunta Al Podio En Competencia Internacional En Corea

  • By admlnlx
  • August 14, 2026
  • 12 views