संगम विहार में चल रही अवैध मिठाई फैक्ट्री, बदबू और गंदगी से त्रस्त लोग

बिना लाइसेंस चल रही फैक्ट्री बनी लोगों की मुसीबत

नई दिल्ली, 01 सितम्बर 2025

राजधानी दिल्ली के दक्षिणी इलाके संगम विहार (वार्ड 168, सेंट्रल जोन) में चल रही एक अवैध मिठाई फैक्ट्री ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री बिना किसी वैध लाइसेंस के लंबे समय से संचालित हो रही है। सामाजिक संगठनों का आरोप है कि इस फैक्ट्री से इलाके में न केवल गंदगी और बदबू फैल रही है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर भी सीधा खतरा मंडरा रहा है।

गली में गंदगी और बदबू से त्रस्त लोग

NGO के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गली नंबर 7, ई-ब्लॉक स्थित इस फैक्ट्री से लगातार बदबू और गंदगी फैल रही है। स्थानीय लोग बताते हैं कि दिन-रात उठने वाली बदबू से सांस लेना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर पड़ रहा है।

सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा

संगठन ने यह भी कहा है कि मिठाई बनाने की प्रक्रिया के दौरान ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों का न तो पालन किया जा रहा है और न ही इस पर किसी तरह की निगरानी है।

शिकायतों पर कार्रवाई नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री की शिकायत कई बार संबंधित विभागों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे नाराज़गी और बढ़ गई है और लोग प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़े: वास्तविक परिसंपत्तियों का टोकनाइजेशन: वैश्विक सबक और भारत के लिए अगला बड़ा अवसर

तुरंत कार्रवाई की मांग

NGO ने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग से अपील की है कि इस अवैध फैक्ट्री को तुरंत बंद किया जाए और जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। संगठन का कहना है कि यदि इस मामले में जल्द हस्तक्षेप नहीं हुआ तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

विरोध की तैयारी

इलाके के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो वे सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

यह भी पढ़े: ‘Param Sundari’ Review: सिद्धार्थ-जान्हवी की जोड़ी ने जमाया रंग, लेकिन ढीली कहानी खल गई

  • Related Posts

    सिर्फ दौरा नहीं, एक एहसास था: भारतीय फैंस के दिलों में मेसी
    • adminadmin
    • December 20, 2025

    युवा से लेकर पुराने प्रशंसकों तक, मेसी ने जोड़ा हर दिल नई दिल्ली: 2011 के बाद भारत लौटे लियोनेल मेसी का तीन दिवसीय दौरा भले ही समाप्त हो चुका हो,…

    Continue reading
    मक्का की रणनीति: किसान हित, नीतिगत निर्णय और वैश्विक दबाव का संतुलन
    • adminadmin
    • December 19, 2025

    एथेनॉल नीति, आयात दबाव और घरेलू कृषि का संतुलन आवश्यक नई दिल्ली: आनुवंशिक रूप से परिवर्तित मक्का (GM) इन दिनों फिर से राष्ट्रीय अख़बारों की सुर्खियों में है। ताजा घटनाक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिर्फ दौरा नहीं, एक एहसास था: भारतीय फैंस के दिलों में मेसी

    • By admin
    • December 20, 2025
    • 41 views
    सिर्फ दौरा नहीं, एक एहसास था: भारतीय फैंस के दिलों में मेसी

    मक्का की रणनीति: किसान हित, नीतिगत निर्णय और वैश्विक दबाव का संतुलन

    • By admin
    • December 19, 2025
    • 46 views
    मक्का की रणनीति: किसान हित, नीतिगत निर्णय और वैश्विक दबाव का संतुलन

    ₹1000 करोड़ की विश्व सनातन महापीठ से संगठित होगी वैश्विक सनातन चेतना

    • By admin
    • December 19, 2025
    • 34 views
    ₹1000 करोड़ की विश्व सनातन महापीठ से संगठित होगी वैश्विक सनातन चेतना

    भारत और अफगानिस्तान के बीच स्वास्थ्य सहयोग पर उच्चस्तरीय वार्ता

    • By admin
    • December 19, 2025
    • 33 views
    भारत और अफगानिस्तान के बीच स्वास्थ्य सहयोग पर उच्चस्तरीय वार्ता

    पारुल सिंह और मनोज जोशी ने भाजपा नेता नितिन नवीन को दी बधाई

    • By admin
    • December 18, 2025
    • 50 views
    पारुल सिंह और मनोज जोशी ने भाजपा नेता नितिन नवीन को दी बधाई

    ऑस्ट्रिया के बाद अब नॉर्वे: MERI कॉलेज की वैश्विक शैक्षणिक उड़ान

    • By admin
    • December 18, 2025
    • 38 views
    ऑस्ट्रिया के बाद अब नॉर्वे: MERI कॉलेज की वैश्विक शैक्षणिक उड़ान