एमईआरआई जनकपुरी में यूरेका नॉर्थ इंडिया जोनल दिल्ली समिट चैप्टर का हुआ आयोजन

स्टार्टअप्स, निवेशकों और नवाचारकर्ताओं के साझा मंच ने उद्यमिता को नई दिशा देने का किया संकल्प

नई दिल्ली:

मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (एमईआरआई), जनकपुरी में दो दिवसीय “यूरेका नॉर्थ इंडिया जोनल दिल्ली समिट चैप्टर 2025” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एमईआरआई ई-सेल और आईआईटी बॉम्बे ई-सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य मार्गदर्शन, संसाधनों और नेटवर्किंग अवसरों के माध्यम से उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाना था। एशिया की सबसे बड़ी बिजनेस मॉडल प्रतियोगिता के हिस्से के रूप में यह शिखर सम्मेलन “साहसिक विचारों को वास्तविक अवसरों में बदलना” विषय पर केंद्रित रहा।

समिट में स्टार्टअप्स, निवेशकों, इनक्यूबेटर्स, एक्सेलेरेटर्स और युवा उद्यमियों को एक साझा मंच पर आने, विचार-विमर्श करने और नवाचार के नए आयाम तलाशने का अवसर मिला। एमईआरआई समूह के उपाध्यक्ष प्रोफेसर ललित अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सफल स्टार्टअप निर्माण में डेटा-संचालित रणनीतियों के महत्व पर बल दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुश्री रीता बहुगुणा जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई विभिन्न स्टार्टअप पहलों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। राज्यसभा सांसद श्री सुजीत कुमार ने छात्रों के साथ संवाद करते हुए सरकारी वित्तीय योजनाओं और उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर डॉ. राजेश मेहता, राष्ट्रीय युवक परिषद (आरवाईपी) के अध्यक्ष श्री नरेंद्र माथुर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

एमईआरआई की डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा ने प्री-इन्क्यूबेशन, इन्वेस्टर हब, एक्सेलेरेशन और शिक्षा कार्यक्रमों की शुरुआत की, जो स्टार्टअप्स को मेंटरशिप और संसाधन उपलब्ध कराएंगे।

इस शिखर सम्मेलन में 132 स्टार्टअप्स, 35 निवेशक, 45 जूरी सदस्य और आईआईटी बॉम्बे ई-सेल के 25 प्रतिनिधि शामिल हुए। एमईआरआई ई-सेल के 100 से अधिक छात्रों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम ऊर्जा और उत्साह से भर उठा। समापन पर डॉ. रितु अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    एमओयू के तहत उज़्बेक विद्यार्थियों का एमईआरआई में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक स्वागत

    एक सप्ताह के शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रवास ने दोनों देशों के विद्यार्थियों को जोड़ा नई दिल्ली:  छात्र विनिमय कार्यक्रम के तहत एमईआरआई ने उज़्बेकिस्तान के द यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड…

    Continue reading
    ग्लोबल साउथ की दिशा और ब्रिक्स के भविष्य पर एमईआरआई डायलॉग 6.0 में गंभीर विमर्श

    भारत की आगामी ब्रिक्स अध्यक्षता और वैश्विक दक्षिण की सशक्त भागीदारी पर विशेष चर्चा नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एमईआरआई डायलॉग 6.0 में ब्रिक्स के रणनीतिक आयामों और ग्लोबल साउथ की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Spribe Aviator game features: What makes it a top choice for players in India

    • By admlnlx
    • September 22, 2026
    • 13 views

    Esplora i metodi di pagamento nei casinò online: quali sono i più sicuri?

    • By admlnlx
    • September 22, 2026
    • 11 views

    Esplora i metodi di pagamento nei casinò online: quali sono i più sicuri?

    • By admlnlx
    • September 22, 2026
    • 10 views

    Tendenze future nel gioco d’azzardo digitale

    • By admlnlx
    • September 22, 2026
    • 13 views

    Tendenze future nel gioco d’azzardo digitale

    • By admlnlx
    • September 22, 2026
    • 10 views

    A complete guide to 4Rabet’s casino games: From slots to live dealer tables

    • By admlnlx
    • September 22, 2026
    • 14 views