दिल्ली में वंदे मातृशक्ति पूजन महोत्सव: देशभर की आदर्श माताओं का हुआ सम्मान

देश भर के माताओं को समर्पित प्रथम वंदे मातृशक्ति पूजन महोत्सव का दिल्ली में हुआ आयोजन

नई दिल्ली, 31 दिसंबर 2025 :

दिल्ली के डॉ.आंबेडकर इंटरनॅशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में श्री गणेश सेवा मंडल दिल्ली (रजि.), लक्ष्मीनगर एवं रूपामाता फाउंडेशन धाराशिव के द्वारा 30 दिसंबर 2025 को वंदे मातृशक्ति महोत्सव का आयोजन किया गया l वंदे मातृशक्ति माता पूजन दिवस 2025 देश में मातृभूमि प्रेम, मातृसंस्कार और मातृत्व की गौरवशाली परंपरा का उत्सव मनाने वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम रहा। इस दिन मातृत्व के तेजस्वी मूल्यों का गौरव बढाने के लिय देशभर की महान माताओं को एक ही मंच पर आमंत्रित करने का प्रयत्न इस कार्यक्रम के माध्यम से किया गया । इस कार्यक्रम का संयोजक श्री गणेश सेवा मंडल दिल्ली के संस्थापक अध्यक्ष श्री महेन्द्र लड्डा, रूपामाता फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अड व्यंकट विश्वनाथ गुंड पाटिल एवं शास्त्रज्ञ एव स्किल बुक जनक डॉ. किरण झरकर थे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर, सांसद बांसुरी स्वराज, सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायमूर्ति ज्ञानसुधा मिश्रा, अहिंसा विश्वभारती के संस्थापक लोकेश मुनी, कालीपुत्र कालीचरण महाराज, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, नई दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (आईपीएस) श्री अजय चौधरी, ह.भ.प. प्रकाश महाराज बोधले, ह.भ.प. पुरुषोत्तम महाराज पाटील, ह.भ.प. सोपान महाराज सानप शास्त्री, जनता बैंक के चेयरमैन वसंतराव नागडे, सफल उद्यमी वी. पी. पाटील, ह.भ.प. पांडुरंग लोमटे, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधाकर गुंड गुरुजी, व्यंकट मरगणे तथा रूपामाता परिवार के अजित गुंड पाटील प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सूत्रसंचालन डॉ. किरण झरकर जी ने किया ।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कालीपुत्र कालीचरण महाराज द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव एवं “वंदे मातरम्” रहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजित भजन संध्या में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों और दर्शकों ने शिव तांडव तथा वंदे मातरम् का भावपूर्ण आनंद लिया ।

आचार्य लोकेश मुनी जी की माताजी मैना देवी, पूर्व जनरल रविंद्र सिंह जी की माताजी चंद्रावती रुढ़, क्रिकेटर राजवर्धन सुहास हंगरगेकर जी की माताजी अनिता हंगरगेकर, कु. कृष्णा बंग जी की माताजी मीराकमलकिशोर बंग, ह.भ.प. पुरुषोत्तम पाटील जी की माताजी लक्ष्मीबाई भुतेकर, ह.भ.प. सोपान महाराज सानप शास्त्री जी की माताजी प्रयागबाई सानप तथा ह.भ.प. विशाल खोले महाराज जी की माताजी बेबीआई खोले इन सभी का आदर्श माता के रूप में सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें शाल, श्रीफल, स्मृतिचिन्ह और सम्मानपत्र प्रदान कर गौरवान्वित किया गया। कार्यक्रम के सह आयोजक एवं श्री गणेश सेवा मंडल दिल्ली (रजि.), लक्ष्मीनगर के संस्थापक अध्यक्ष श्री महेंद्र लड्डा एवं रूपामाता फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अड व्यंकट विश्वनाथ गुंड पाटिल ने बांसुरी स्वराज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l

बांसुरी स्वराज ने इस अवसर पर देश भर के माताओं के सम्मान में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी महिला शसक्तीकरण एवं महिलाओं तथा माताओं के सम्मान को सर्वोपरि स्थान दिया है l इस तरह के कार्यक्रम उसी को साकार करता है l
राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर जी ने कहा कि आज का यह दिन सभी के लिए विशेष है l आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी की माता जी परम पूज्य हीराबेन जी का पुण्यतिथि है l हीरा बेन जी मातृशक्ति की मूर्ति थीं जिन्होंने देश को ऐसे सपूत दिए जो भारत के कीर्ति को पुरे विश्व में फैला रहे हैं l मां एवं बेटा का ऐसे स्नेह एवं एक दूसरे के प्रति समर्पण सदियों में देखने को मिलता है l एक मां ने अपने बेटे को देश के लिए समर्पित कर दिया एवं बेटा ने मां का आशीर्वाद लेकर अपना पूरा जीवन भारत माता के लिए स्पर्पित कर दिन रात भारत को विश्व के मानचित्र पर शिखर पर ले जाने के लिए लगे हैं l ऐसे माता को इस मंच से बार बार नमन l

कार्यक्रम के सह आयोजक एवं श्री गणेश सेवा मंडल दिल्ली (रजि.), लक्ष्मीनगर के संस्थापक अध्यक्ष श्री महेंद्र लड्डाजी ने कहा कि माता संस्कारों की मूलाधार, परिवार का हृदय और समाज का नैतिक केंद्र होती है। यह संदेश पूरे देश में दृढ़ करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम के सह आयोजक रूपामाता फाउंडेशन धाराशिव के संस्थापक अध्यक्ष अड व्यंकट गुंड पाटील ने बताया कि ‘वंदे मातृशक्ति माता पूजन दीन’ केवल एक सांस्कृतिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम न होकर भारतीय समाजव्यवस्था में मातृत्व के स्थान, महत्त्व और गौरव की पुनर्स्थापना करने वाला एक मूल्यनिष्ठ राष्ट्रीय अभियान है।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Beste Paysafe Casinos 2026: Top-Casinos mit Paysafecard

    • By admlnlx
    • October 30, 2026
    • 19 views

    Discover the top casino games at 1Win India: your guide to fun and winnings

    • By admlnlx
    • October 30, 2026
    • 19 views

    1Win India official site: your gateway to thrilling games and unbeatable bonuses

    • By admlnlx
    • October 30, 2026
    • 20 views

    Zahraničné kasína pre Slovákov: aké hry a funkcie neprehliadnuť v 2026

    • By admlnlx
    • October 30, 2026
    • 15 views

    Zahraničné kasína pre Slovákov: aké hry a funkcie neprehliadnuť v 2026

    • By admlnlx
    • October 30, 2026
    • 15 views

    Jugar en casinos online: estrategias para depósitos y retiros seguros

    • By admlnlx
    • October 30, 2026
    • 16 views