अनिकेत सरधना और सुदिति राजे को मिला ‘शौर्य सम्मान 2025′

नई दिल्ली ,28 जून 2025

दिल्ली में “हरित ऊर्जा की ओर बढ़ता भारत” विषय पर आधारित भव्य सेमिनार और “शौर्य सम्मान 2025″ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा का उत्सव मनाना तथा हरित ऊर्जा, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना।

ओएनजीसी रहा प्रमुख प्रायोजक

कार्यक्रम में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने प्रमुख प्रायोजक की भूमिका निभाई। ओएनजीसी द्वारा स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा स्रोतों की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने इसे भारत के ऊर्जा भविष्य की नींव बताया।

‘हरित ऊर्जा’ पर वक्ताओं के विचार

मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) के.जी. सुरेश ने अपने संबोधन में कहा,”हरित ऊर्जा का अर्थ है वह ऊर्जा, जो प्रकृति को हानि पहुँचाए बिना उत्पन्न हो — जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल विद्युत आदि। भारत, जो सूर्यदेव की कृपा से भरपूर देश है, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बन सकता है। इंटरनेशनल सोलर अलायंस इसकी एक महत्वपूर्ण पहल है।”

प्रेरणास्रोतों को “शौर्य सम्मान 2025” से किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में समाज सेवा, पर्यावरण, शिक्षा, विज्ञान और ऊर्जा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को “शौर्य सम्मान 2025” से नवाज़ा गया। इस सम्मान का उद्देश्य उन लोगों को मंच देना था जो चुपचाप, लेकिन प्रभावशाली रूप से भारत को एक समृद्ध और हरित भविष्य की ओर अग्रसर कर रहे हैं।

सम्मानित लोगों में शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवा वैज्ञानिकों और हरित ऊर्जा स्टार्टअप्स के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। सभी सम्मानित अतिथियों को फाउंडेशन की ओर से स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और प्रेरणादायक संदेशों के साथ सम्मानित किया गया।

पत्रकारिता क्षेत्र से प्रेरणास्पद योगदान

दिल्ली के युवा पत्रकार अनिकेत सरधना को एक गंभीर मीडिया हादसे के समय अपने साथी पत्रकारों के लिए खड़े होने और उनकी हरसंभव मदद करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में अनिकेत ने कहा, “संकट की घड़ी में पत्रकार साथियों के साथ खड़े होना मेरा कर्तव्य था, क्योंकि पत्रकारिता सिर्फ खबर देने का नहीं, बल्कि एक-दूसरे का संबल बनने का भी नाम है।”

इसी क्रम में नई पीढ़ी की प्रतिभावान पत्रकार सुदिति राजे को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने बेहद कम समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्हें सटीकता, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के मूल्यों का पालन करते हुए समाज के महत्वपूर्ण विषयों को उजागर करने के लिए यह सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर सुदिती ने कहा “मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी है और समाज के हर उस सच को उजागर करना, जिसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। सत्य, सटीकता और निष्पक्षता ही मेरी लेखनी की सबसे बड़ी ताकत हैं।”

फाउंडेशन का उद्देश्य और भविष्य की दिशा
कार्यक्रम के समापन सत्र में किशोरी लाल फाउंडेशन के निदेशक श्री कुलदीप शर्मा ने कहा –”हमारा लक्ष्य केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि विचारशील नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक चेतना को प्रोत्साहित करना है। हम आने वाले वर्षों में पूरे भारतवर्ष में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, जिससे ऊर्जा, पर्यावरण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में जागरूकता फैलाई जा सके।”

“शौर्य सम्मान 2025” समारोह न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि इसने यह भी दर्शाया कि भारत का भविष्य हरित ऊर्जा, नवाचार और समाजसेवा की दिशा में मजबूती से अग्रसर है। यह आयोजन भारत को आत्मनिर्भर और सतत ऊर्जा राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bonus do 3000 PLN + 250 FS Oficjalna strona

    • By admlnlx
    • October 19, 2026
    • 15 views

    Increíbles_sesiones_de_juego_con_sol_casino_login_y_todas_las_ventajas_para_nue

    Vibrant_gaming_experiences_await_with_bonrush_Casino_for_dedicated_players_every

    Vibrant_gaming_opportunities_and_bonrush_Casino_deliver_an_unforgettable_experie

    Rolnictwo_precyzyjne_z_https_mostbets_agro_pl_optymalizuje_procesy_i_zwiększa_e

    Vibrant_solutions_for_modern_challenges_with_bonrush_and_improved_efficiency