Slot oyunlarında büyük kazanç fırsatları, bettilt giriş jackpot sistemlerinde bulunur.

Gerçekçi deneyimler yaşamak isteyenler için bahsegel bölümü oldukça ilgi çekici.

Rulet oyununda topun hangi bölmede duracağı tamamen rastgele belirlenir; bahsegel giriş adil RNG sistemleri kullanır.

हाथी मार्का: 100 वर्षों से भारतीय रसोई में भरोसे और गुणवत्ता का प्रतीक

डीलर मीट में बीपी ऑयल मिल्स ने साझा की हाथी मार्का की विकास रणनीति और भविष्य की योजनाएं

रांची: आज के दौर में, जब खरीदार प्रामाणिकता और भरोसे वाले ब्रांड्स की तलाश में हैं, हाथी मार्का भारतीय रसोई में विश्वास और गुणवत्ता का पर्याय बन गया है। बीपी ऑयल मिल्स ने रांची के चाणक्य होटल में आयोजित डीलर सम्मेलन में इस ब्रांड की सदी पुरानी सफलता और योगदान को “परंपरा एंड प्रोग्रेस” थीम में केंद्रित किया, जो कंपनी की 100 वर्षों से अधिक की स्थायी उपस्थिति का प्रतीक था।

हाथी मार्का केवल एक कुकिंग ऑयल ब्रांड नहीं रहा यह पीढ़ियों से घर-घर में शुद्धता, ताकत और भरोसे का नाम बन गया है। पारंपरिक पारिवारिक भोजन से लेकर रोजमर्रा की रसोई तक, हाथी मार्का ब्रांड ने दशकों तक बिना किसी समझौते के गुणवत्ता प्रदान की है, जिससे यह बीपी ऑयल मिल्स की सबसे भरोसेमंद और पहचानने योग्स ब्रांड में से एक बन गया।

इस सम्मेलन में हाथी मार्का और बीपी ऑयल मिल्स की विकास यात्रा में केंद्रीय भूमिका को उजागर किया गया, यह स्वीकार करते हुए कि ब्रांड ने बदलती उपभोक्ता प्राथमिकताओं के साथ खुद को विकसित किया है, लेकिन अपने मूल वादे के प्रति हमेशा सच्चा रहा है। लंबे समय से जुड़े व्यापारिक साझेदारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिन्होंने हाथी मार्का की मजबूत उपस्थिति और उपभोक्ता विश्वास को विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में, बीपी ऑयल मिल्स के नेतृत्व ने भविष्य के लिए स्पष्ट रूपरेखा साझा की जिसमें हाथी मार्का को विस्तार योजनाओं के केंद्र में रखा गया है। मुख्य कार्यक्षेत्रों में वितरण को मजबूत करना, बाजार में पहुंच बढ़ाना, ब्रांड की दृश्यता बढ़ाना और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच उपभोक्ता विश्वास को और मजबूत करना शामिल है।

बीपी ऑयल मिल्स अपने विविध उत्पाद समूह के माध्यम से कई श्रेणियों में कार्य करता रहा है, लेकिन हाथी मार्का अभी भी इसके खाद्य तेल व्यवसाय की नींव है, जिसे एलिफेंट जैसे अन्य ब्रांडों द्वारा पूरा किया गया है। यह सभी ब्रांड गुणवत्ता-प्रधान विकास और लंबे समय तक मूल्य निर्माण के बीपी ऑयल मिल्स के संकल्प को दर्शाते हैं।

आज, मजबूत वितरण नेटवर्क के माध्यम से, हाथी मार्का भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में घर-घर तक पहुंचता है, और बीपी ऑयल मिल्स की विरासत को दुनिया भर में ले जाता है।

सम्मेलन में बोलते हुए, श्री भरत भगत, मैनेजिंग डायरेक्टर, ने हाथी मार्का विरासत ब्रांड को उद्देश्य, ईमानदारी और भविष्‌य को ध्यान में रखते हुए संजोने की जिम्मेदारी पर जोर दिया।

श्री राघव भगत, प्रेसिडेंट, ने ब्रांड और व्यापारिक साझेदारों दोनों के लिए स्थायी विकास सुनिश्चित करने हेतु गहरी साझेदारी बनाने पर चर्चा की।

श्री उद्धव भगत, सीटीओ, ने बताया कि कैसे प्रोडक्शन और मार्केटिंग को मजबूत कर रहे हैं और पीढ़ियों से बने इस भरोसे को बनाए रख रहे हैं।

श्री राजेश कुमार, हेड ऑफ मार्केटिंग & ब्रांड कम्युनिकेशंस, ने कहा कि हाथीमार्का की दशकों पुरानी विरासत को सशक्त बनाए रखने और उपभोक्ताओं के साथ बने गहरे भावनात्मक रिश्ते को नई मजबूती देने में निरंतर, प्रासंगिक और प्रभावशाली ब्रांड स्ट्रोरीटेलिंग ने केंद्रीय भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रांड की हर कहानी उसके मूल्यों, भरोसे और उपभोक्ता विश्वास को दर्शाती है, जो हाथीमार्का को एक विश्वसनीय और पसंदीदा भारतीय ब्रांड के रूप में स्थापित करती है।

“परंपरा & प्रोग्रेस” के दर्शन पर आधारित, हाथी मार्का की यात्रा बीपी ऑयल मिल्स की यह मान्झता दर्शाती है कि सच्ची प्रगति भरोसे की मजबूत नींव पर ही बनती है। भविष्य की ओर देखते हुए, यह ब्रांड लगातार विकसित हो रहा है-परंपरा, गुणवत्ता का संतुलित मिश्रण बनाकर, आने वाली पीढ़ियों के लिए भरोसेमंद ब्रांड बन रहा है।

Related Posts

गौरक्षा महासंघ ने डॉ. भार्गव मल्लप्पा को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया

युवाओं को गौरक्षा अभियान से जोड़ने और गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने का लक्ष्य लखनऊ: लखनऊ स्थित कार्यालय में आयोजित महासंघ की बैठक में संगठन की प्रगति, गतिविधियों…

Continue reading
प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुचिरापल्ली से दिखाई हरी झंडी: 5 नई रेल सेवाओं सहित ₹5,650 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांच नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें दो अमृत भारत…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Roll with the Odds at 22Bit Casino Slots

Каким образом пользовательские интерфейсы способствуют сохранять интерес

  • By admlnlx
  • March 13, 2026
  • 3 views

The manner in which interface design forms user perception

  • By admlnlx
  • March 13, 2026
  • 6 views

Usanze popolari legate alla sorte nel Sud Italia

  • By admlnlx
  • March 13, 2026
  • 5 views

Каким способом алгоритмы применяются в цифровых развлечениях

  • By admlnlx
  • March 13, 2026
  • 7 views

Воздействие тенденций на виртуальные интерфейсы

  • By admlnlx
  • March 13, 2026
  • 7 views