डीडी किसान पर महिला किसानों की प्रेरक कहानियों का विशेष कार्यक्रम

15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस पर डीडी किसान चैनल दिखाएगा देशभर की प्रगतिशील महिला किसानों के संघर्ष, सफलता और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित खास कार्यक्रम।

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2025:

आगामी महिला किसान दिवस (15 अक्टूबर) के अवसर पर डीडी किसान चैनल एक विशेष कार्यक्रम का प्रसारण करेगा, जिसमें देशभर की प्रगतिशील महिला किसानों की संघर्षपूर्ण यात्रा और सफलता की कहानी को दर्शाया जाएगा। इस साल भारत में महिला किसान दिवस का दसवां वर्ष मनाया जा रहा है, जिसका पहला आयोजन 2016 में हुआ था।

कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग के दौरान डीडी किसान स्टूडियो में कई गणमान्य अतिथिगण और कृषि क्षेत्र की विभूतियां मौजूद थीं। उन्होंने महिला किसानों के योगदान और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी, दूरदर्शन के महानिदेशक के. सतीश नंबूदिरीपाद, डीडी किसान के उपमहानिदेशक लोकमान सिंह और उपनिदेशक व कार्यक्रम प्रमुख राजकुमार नाहर भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में शामिल महिला किसानों में प्रमुख रूप से पद्मश्री राजकुमारी देवी (किसान चाची), पद्मश्री कामाची चेल्लाम्मल (नारियल अम्मा), विमला सिंवर (देश की पहली “नमो ड्रोन दीदी”), कृषि उद्यमी अन्नू कानावत, ऊर्जा संरक्षण में योगदान देने वाली पद्मश्री जनक पलटा, और डेयरी फार्मिंग में असाधारण योगदान देने वाली रेणु सांगवान शामिल हैं। इनकी प्रेरक कहानियां दर्शकों को महिला किसानों के अदम्य साहस और उपलब्धियों से रूबरू कराएंगी।

कार्यक्रम में राजस्थानी लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। इसके लिए पद्मश्री गुलाबो सपेरा द्वारा कालबेलिया नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति की जाएगी, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता और लोक कलाओं की वैश्विक पहचान को उजागर करेगी।

यह विशेष प्रसारण न केवल महिला किसानों के संघर्ष और उपलब्धियों को सामने लाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण संदेश देगा।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    L'éthique dans les jeux d'argent une réflexion nécessaire

    Guía avanzada para dominar el juego de apuestas y maximizar tus ganancias

    How is technology transforming the future of gambling

    Огляд казино що потрібно знати перед першим візитом

    Superbet Opinie: Rzetelne Recenzje, Bonusy i Aplikacja Mobilna

    Jak skutecznie wykorzystać strategię w grach hazardowych