एमईआरआई के नवागन्तुक छात्रों का परिचय कार्यक्रम संपन्न

31वें परिचय कार्यक्रम में शिक्षकों ने दिए मार्गदर्शन और सफलता के मंत्र

नई दिल्ली, 21 अगस्त 2025

मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (एमईआरआई), जनकपुरी में सोमवार को 31वां नवागन्तुक परिचय कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एमईआरआई इंस्टीट्यूट ग्रुप के वाइस-प्रेसीडेंट प्रो. (डा.) ललित अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने छात्रों से कहा कि जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य और समझदारी से करना चाहिए और आश्वस्त किया कि संस्थान के शिक्षक उनके शैक्षणिक विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

मेरी सीआईएस के अध्यक्ष प्रो. (डा.) रमाकांत द्विवेदी ने संस्थान के विदेशी विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ शैक्षणिक सहयोग पर प्रकाश डाला और कहा कि एमईआरआई के छात्रों को वैश्विक स्तर पर अध्ययन का अवसर मिल सकता है।

ग्लैडविन ग्रुप की एचआर वाइस-प्रेसीडेंट सुश्री पूनम चन्देल ने छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और आकर्षक सीवी तैयार करने की सलाह दी।

कॉलेज की संकायाध्यक्ष (डीन) प्रो. (डा.) दीपशिखा कालरा ने छात्रों को संस्थान के विभिन्न क्लबों से जुड़कर सर्वांगीण विकास में सक्रिय होने का संदेश दिया और सभी विभागों के शिक्षकों से नवागन्तुकों का परिचय कराया।

इस अवसर पर मेरी स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी श्री लव अग्रवाल ने छात्रों को कॉलेज के संसाधनों का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। वहीं, आईटी विभाग की प्रमुख प्रो. (डा.) ऋतु अग्रवाल ने युवाओं को उपलब्ध अवसरों का रचनात्मक उपयोग करने की प्रेरणा दी।

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग (बीएजेएमसी) के विभागाध्यक्ष डा. एस.के. पाण्डेय ने कहा कि आज के समय में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ज्ञान और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

कार्यक्रम की संयोजक डा. गुरप्रीत कौर छाबड़ा ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की और समापन डा. शिखा गुप्ता ने बौद्धिक एवं तार्किक खेल गतिविधि के माध्यम से किया।

गुरुगोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध एमईआरआई संस्थान में एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीएजेएमसी और बी.कॉम जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। यहां छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उत्कृष्ट प्लेसमेंट अवसर भी उपलब्ध कराए जाते हैं।

Related Posts

एमओयू के तहत उज़्बेक विद्यार्थियों का एमईआरआई में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक स्वागत

एक सप्ताह के शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रवास ने दोनों देशों के विद्यार्थियों को जोड़ा नई दिल्ली:  छात्र विनिमय कार्यक्रम के तहत एमईआरआई ने उज़्बेकिस्तान के द यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड…

Continue reading
ग्लोबल साउथ की दिशा और ब्रिक्स के भविष्य पर एमईआरआई डायलॉग 6.0 में गंभीर विमर्श

भारत की आगामी ब्रिक्स अध्यक्षता और वैश्विक दक्षिण की सशक्त भागीदारी पर विशेष चर्चा नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एमईआरआई डायलॉग 6.0 में ब्रिक्स के रणनीतिक आयामों और ग्लोबल साउथ की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Откройте для себя Pin up app: Ваш идеальный партнер в мире азартных игр!

  • By admlnlx
  • November 6, 2026
  • 6 views

Погрузитесь в мир азартных игр: Скачайте Пин Ап и начните выигрывать!

  • By admlnlx
  • November 6, 2026
  • 11 views

Accesso ufficiale ai casinò online: come evitare problemi di login

  • By admlnlx
  • November 5, 2026
  • 19 views

Accesso ufficiale ai casinò online: come evitare problemi di login

  • By admlnlx
  • November 5, 2026
  • 10 views

Ontdek de beste online casino’s van 2026: wat je moet weten

  • By admlnlx
  • November 5, 2026
  • 12 views

Ontdek de beste online casino’s van 2026: wat je moet weten

  • By admlnlx
  • November 5, 2026
  • 14 views