“Bihar की तो बात ही क्या है!” — मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने किया Global Outreach Summit 2025 का भव्य उद्घाटन

नई दिल्ली, 30 जुलाई 2025:

दिल्ली के भारत मंडपम में आज Global Outreach Summit 2025 का भव्य उद्घाटन दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा किया गया। इस प्रतिष्ठित शिखर सम्मेलन का आयोजन Brands and Sourcing Leaders (BSL) द्वारा किया गया, जिसमें देशभर की प्रमुख औद्योगिक संस्थाओं और नवाचार से जुड़े उद्यमियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त एवं बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) के प्रबंध निदेशक श्री कुंदन कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्रीमती गुप्ता ने उद्घाटन समारोह के उपरांत BIADA के पवेलियन का अवलोकन किया, जहाँ बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत टेक्सटाइल इनोवेशन, स्टार्टअप मॉडल्स एवं सस्टेनेबल एंटरप्रेन्योरशिप को अत्यंत सराहा। उन्होंने “Bihar की तो बात ही क्या है!” कहते हुए राज्य की प्रभावशाली उपस्थिति की प्रशंसा की।

"Bihar की तो बात ही क्या है!" — मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने किया Global Outreach Summit 2025 का भव्य उद्घाटन

इस समिट के दौरान आयोजित राउंडटेबल चर्चा “The Next Global Hub for Sustainable Fashion” में श्री कुंदन कुमार ने बिहार को एक उभरते हुए वैश्विक फैशन केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने पारंपरिक शिल्प, हरित उत्पादन एवं टेक्सटाइल नवाचार में राज्य की भूमिका को रेखांकित किया।
इसके बाद आयोजित मास्टरक्लास सत्र में श्री कुमार ने “Investment Opportunities in Bihar’s Textile Sector” विषय पर उपस्थित उद्योगपतियों को संबोधित किया। उन्होंने बिहार में उपलब्ध नीति-प्रेरित प्रोत्साहनों, श्रम और कच्चे माल की उपलब्धता तथा वैश्विक बाजारों से जुड़ाव की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर श्री कुंदन कुमार ने कहा:
“बिहार न केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए, बल्कि टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट निवेश अवसरों के लिए भी तेजी से पहचान बना रहा है। यह वह राज्य है, जिसे निवेशकों को गंभीरता से विचार में लेना चाहिए — यहाँ संभावनाएं हैं, समर्थन है और भविष्य है।”

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    How Casinos Impact the Local Economy

    • By admlnlx
    • June 11, 2026
    • 10 views

    Aviator Game India captivates casual players with its straightforward crash gameplay

    • By admlnlx
    • June 11, 2026
    • 11 views

    Master advanced strategies to maximize your casino success

    • By admlnlx
    • June 11, 2026
    • 10 views

    Desmitificando mitos sobre el juego en los casinos

    • By admlnlx
    • June 10, 2026
    • 16 views

    De fascinatie achter de geschiedenis van casinos een diepgaand overzicht

    • By admlnlx
    • June 10, 2026
    • 16 views

    Cómo administrar tu bankroll de manera efectiva en el casino

    • By admlnlx
    • June 10, 2026
    • 13 views