भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से करें दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा, 13 अगस्त को सीकर से होगी रवाना

नई दिल्ली ,24 जून 2025

भारतीय रेलवे की सहायक संस्था आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक नई पहल करते हुए श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की यात्रा हेतु भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह यात्रा 13 अगस्त 2025 को राजस्थान के सीकर जंक्शन से शुरू होगी और इसमें यात्री जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ जैसे स्टेशनों से भी सवार हो सकेंगे।

12 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा।

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री योगेंद्र गुर्जर ने जानकारी दी कि यह ट्रेन यात्रियों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए तीन केटेगरी – इकॉनमी, स्टैंडर्ड और कंफर्ट में विभाजित की गई है। ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कोच होंगे जैसे बायो-टॉयलेट्स, मॉडर्न किचन कार, एसी/नॉन एसी कोच और बेहतर खानपान व्यवस्था।

यात्रा पैकेज और शुल्क:

  • इकॉनमी कैटेगरी: ₹26,695/-
    (नॉन-एसी ट्रेन, नॉन-एसी आवास व बस)

  • स्टैंडर्ड कैटेगरी: ₹38,635/-
    (एसी ट्रेन, नॉन-एसी आवास व बस)

  • कंफर्ट कैटेगरी: ₹51,075/-
    (पूरी तरह एसी ट्रेन, आवास व बस)

    भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से करें दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा, 13 अगस्त को सीकर से होगी रवाना

यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम:

  • 13 अगस्त: सीकर से रवाना

  • 15-16 अगस्त: रामेश्वरम – रामनाथ स्वामी मंदिर दर्शन व रात्रि विश्राम

  • 17 अगस्त: मदुरै – मीनाक्षी मंदिर दर्शन, रात को कन्याकुमारी के लिए प्रस्थान

  • 18 अगस्त: कन्याकुमारी दर्शन, रात को रेणीगुंटा के लिए प्रस्थान

  • 19-20 अगस्त: तिरुपति बालाजी दर्शन

  • 21-22 अगस्त: मरकापुर पहुंचकर मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन

  • 24 अगस्त: सीकर वापसी

यात्रियों को कन्फर्म बर्थ, होटल में ठहरने की व्यवस्था, तीनों समय भोजन, स्थानीय ट्रांसपोर्ट, और दर्शन की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही इंश्योरेंस कवर और सरकारी कर्मचारियों के लिए LTC क्लेम की सुविधा भी उपलब्ध है।

इस यात्रा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यात्री व्हाट्सएप नंबर 9001094705 या 8595930998 पर संपर्क कर सकते हैं। बुकिंग के लिए IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com या जयपुर के क्रिस्टल मॉल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर भी संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Kako odabrati najbolje slot igre na TuffPuff Croatia casinu

    • By admlnlx
    • November 4, 2026
    • 6 views

    Kako odabrati najbolje slot igre na TuffPuff Croatia casinu

    • By admlnlx
    • November 4, 2026
    • 3 views

    Erlebe die besten Casino-Promotions 2026: So findest du die besten Deals

    • By admlnlx
    • November 4, 2026
    • 12 views

    Erlebe die besten Casino-Promotions 2026: So findest du die besten Deals

    • By admlnlx
    • November 4, 2026
    • 12 views

    Sichere Zahlungen im Online-Casino: So schützen Sie Ihre Daten

    • By admlnlx
    • November 4, 2026
    • 11 views
    • By admlnlx
    • November 4, 2026
    • 5 views