वायरल कंटेंट की कुंजी: हैशटैग, टाइटल और प्रस्तुति—MERI में नम्रता सिंह ने बताए सोशल मीडिया सफलता के सूत्र

जनकपुरी स्थित मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (MERI) कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने सोमवार को ‘हाउ टू बिकम इनफ्लुएंसर @ एमईआरआई’ विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर संसद टीवी की वरिष्ठ पत्रकार सुश्री नम्रता सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में सुश्री सिंह ने बताया कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया ने पत्रकारिता की परिभाषा को ही बदल दिया है। अब खबरों की प्रस्तुति, उसकी सटीकता जितनी जरूरी है, उतना ही महत्वपूर्ण है उसे किस ढंग से प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने प्रभावी सोशल मीडिया उपस्थिति के लिए निरंतरता, धैर्य और फैक्ट-चेकिंग जैसे मूल्यों को अत्यावश्यक बताया।

कार्यशाला के दौरान उन्होंने यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट वायरल कराने के व्यावहारिक टिप्स भी साझा किए। उन्होंने जोर देकर कहा, “एक वीडियो के वायरल होने में आकर्षक टाइटल, सही हैशटैग और प्रभावी कंटेंट की केंद्रीय भूमिका होती है। टाइटल न केवल ध्यान खींचने वाला हो, बल्कि वह किसी ट्रेंडिंग विषय से भी जुड़ा होना चाहिए।” उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा कंटेंट तैयार किया जाए जो दर्शकों में जिज्ञासा पैदा करे और प्रतिक्रियाओं को प्रेरित करे।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की भूमिका को लेकर विभिन्न प्रश्न पूछे। सुश्री सिंह ने सभी सवालों के विस्तृत और व्यावहारिक उत्तर दिए।

इस कार्यशाला का आयोजन MERI ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट प्रो. ललित अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. पांडेय ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सोशल मीडिया पर बढ़ते इन्फ्लुएंसर्स के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन बीए (जेएएमसी) की छात्राएं पृथा अरोड़ा और नेहा सैनी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डीन प्रो. दीपशिखा कालरा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कॉलेज के सलाहकार प्रो. राकेश खुराना, प्रो. सदानंद पांडेय सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एमओयू के तहत उज़्बेक विद्यार्थियों का एमईआरआई में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक स्वागत

    एक सप्ताह के शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रवास ने दोनों देशों के विद्यार्थियों को जोड़ा नई दिल्ली:  छात्र विनिमय कार्यक्रम के तहत एमईआरआई ने उज़्बेकिस्तान के द यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड…

    Continue reading
    ग्लोबल साउथ की दिशा और ब्रिक्स के भविष्य पर एमईआरआई डायलॉग 6.0 में गंभीर विमर्श

    भारत की आगामी ब्रिक्स अध्यक्षता और वैश्विक दक्षिण की सशक्त भागीदारी पर विशेष चर्चा नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एमईआरआई डायलॉग 6.0 में ब्रिक्स के रणनीतिक आयामों और ग्लोबल साउथ की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Betrouwbare casino’s zonder Cruks: de top slots en live spellen voor echte actie

    • By admlnlx
    • August 3, 2026
    • 7 views

    Beleef de beste gamingervaring met Beste Online Casino’s Nederland 2026 en zijn unieke features

    • By admlnlx
    • August 3, 2026
    • 7 views

    PayID pokies bring a fresh ease to mobile casino play

    • By admlnlx
    • August 3, 2026
    • 5 views

    The ultimate guide to Online Pokies NZ 2026: Bonuses, games, and mobile features

    • By admlnlx
    • August 3, 2026
    • 8 views

    Unlocking the fun: A beginner’s guide to Neosurf Casino Australia and online pokies

    • By admlnlx
    • August 3, 2026
    • 10 views

    Navigating payid online pokies for a seamless blend of convenience and classic slot charm

    • By admlnlx
    • August 3, 2026
    • 10 views