खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार की शानदार मेजबानी, खिलाड़ियों ने सराहा इंतजाम

पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय में 10 हज़ार खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन व्यवस्था, राज्य सरकार ने अपने स्तर पर की संपूर्ण तैयारी

पटना, 15 मई — बिहार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की सफल मेजबानी कर राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी एक नई पहचान स्थापित की है। 4 से 15 मई तक आयोजित इस भव्य आयोजन में देशभर से आए 10 हज़ार से अधिक खिलाड़ियों और सहयोग कर्मियों के लिए आवास, भोजन, यातायात और सुरक्षा के बेहतरीन इंतज़ाम किए गए। पटना, नालंदा (राजगीर), गया, भागलपुर और बेगूसराय में 28 खेल विधाओं के आयोजन के लिए विशेष तैयारियाँ की गईं।

राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं जैसे एसी युक्त इंडोर कोर्ट, 30 मीटर लंबा स्वीमिंग पूल, जर्मन हैंगर युक्त मैदान, और उच्च गुणवत्ता वाला जॉगिंग ट्रैक तैयार कराया। खिलाड़ियों की डाइट का विशेष ध्यान रखते हुए संतुलित आहार की व्यवस्था की गई। सुरक्षा के लिए 170 कर्मियों की टीम और चौबीसों घंटे पुलिस बल की तैनाती रही।

इस आयोजन की सफलता का आधार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खेलोन्मुखी नीति रही, जिसके तहत राज्य में अलग खेल विभाग की स्थापना, स्टेडियमों का निर्माण और “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना लागू की गई। इस योजना के तहत राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें : भारत-ब्राजील ने इथेनॉल अर्थव्यवस्था और सतत परिवहन में मजबूत साझेदारी बनाई

राज्य सरकार ने किसी बाहरी एजेंसी की मदद लिए बिना अपने संसाधनों से आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। आयोजन से पहले अधिकारियों की टीम ने तमिलनाडु और उत्तराखंड का अध्ययन दौरा कर तैयारियाँ कीं। खिलाड़ियों को सोशल मीडिया ग्रुप्स के ज़रिए हर सूचना समय पर उपलब्ध कराई गई।

खेलो इंडिया में भागीदारी के साथ बिहार की खेल रैंकिंग में भी बड़ा सुधार देखा गया है। इस बार बिहार ने कुल 36 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण शामिल हैं। पिछले वर्ष सिर्फ 5 पदकों के मुकाबले यह प्रदर्शन 620% की वृद्धि को दर्शाता है। राष्ट्रीय रैंकिंग में भी बिहार अब 14वें स्थान पर पहुँच गया है।

Related Posts

त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

Continue reading
राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

WestAce Nederland mobiele app review: speel waar en wanneer je maar wilt

  • By admlnlx
  • July 27, 2026
  • 10 views

CCTV Rush Hour on 155.io: Secure payments and fast withdrawals for Indian online casino

  • By admlnlx
  • July 27, 2026
  • 15 views

Tunnetut uhkapelaajat ja heidän voittostrategiansa

Hvordan velge beste norske casino: En enkel guide til spill og bonuser

  • By admlnlx
  • July 27, 2026
  • 10 views

Exploring the best Online Pokies Australia: top promotions and fast withdrawal options

  • By admlnlx
  • July 27, 2026
  • 12 views

Diving into Neosurf Casino Australia: must-try online pokies with rewarding features

  • By admlnlx
  • July 27, 2026
  • 14 views