राजस्थान उत्सव के अवसर पर बीकानेर हाउस में राजीविका की रौनक

 

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: राजस्थान उत्सव में छाईं राजीविका की उद्यमी महिलाएं

नई दिल्ली, 01 अप्रैल  2025।

राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी राजीविका योजना ने प्रदेश की हजारों महिलाओं को स्वयं-सहायता समूहों (SHG) के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण की नई राह दिखाई है। यह पहल न केवल महिलाओं को स्वावलंबी बना रही है, बल्कि उन्हें सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी मजबूत कर रही है।

राजस्थान उत्सव के अवसर पर नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में आयोजित मेले में राजीविका से जुड़ी महिला उद्यमियों ने अपने हस्तनिर्मित वस्त्रों और परिधानों की अनूठी प्रदर्शनी लगाई। इस मेले में अजरख प्रिंट की साड़ियां, दुपट्टे और सूट के साथ आशापुरा SHG की बाड़मेर की मटको देवी, बगरू प्रिंट के परिधान लिए दुर्गा SHG की जयपुर की किरण, और ब्लॉक प्रिंट की कृतियां पेश करती मजीसा SHG की बाड़मेर की सुशीला ने अपने स्टॉल्स के जरिए आगंतुकों को आकर्षित किया।

इसके अलावा, बंधेज कलाकारी के परिधान लेकर करणी माता व माताजी SHG से जुड़ी चूरू की अंजू और राजवंती ने भी अपनी उत्कृष्ट कारीगरी का प्रदर्शन किया। इन महिलाओं ने न केवल अपने उत्पादों की बिक्री की, बल्कि आगंतुकों को राजस्थानी कला और विरासत की झलक भी पेश की।

राजीविका योजना से लाभान्वित महिलाओं को वित्तीय समावेशन, प्रतिस्पर्धी बाजारों तक पहुंच और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं, जिससे उनका जीवन स्तर सुधार रहा है और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Migliori Online Casinò Non AAMS: le opportunità di gioco nel 2026 e oltre

    Navigating player choices in online casino environments with intuitive design and smooth gameplay

    WestAce Nederland mobiele app review: speel waar en wanneer je maar wilt

    • By admlnlx
    • July 27, 2026
    • 12 views

    CCTV Rush Hour on 155.io: Secure payments and fast withdrawals for Indian online casino

    • By admlnlx
    • July 27, 2026
    • 16 views

    Tunnetut uhkapelaajat ja heidän voittostrategiansa

    • By admlnlx
    • July 27, 2026
    • 10 views

    Hvordan velge beste norske casino: En enkel guide til spill og bonuser

    • By admlnlx
    • July 27, 2026
    • 12 views