रमेश चंद्र की कहानियों पर आधारित 

 

नाटक ब्लैक एंड व्हाइट का मंचन

 

पटना :

माध्यम फाउंडेशन पटना द्वारा प्रेमचंद रंगशाला के मुख्य मंच पर रमेश चंद्र की कहानियों पर आधारित, विवेक कुमार द्वारा नाट्य रूपांतरित और धर्मेश मेहता द्वारा निर्देशित नाटक ब्लैक एंड व्हाइट का मंचन किया गया। इसके पूर्व रंगशाला के बाहरी परिसर में संस्था रस – रंग, पटना की ओर से सोनवाँ हाई स्कूल के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक “मैं बिहार हूं” की प्रस्तुति की गई जिसके लेखक – श्रीकांत, निर्देशक – शिवचंद प्रसाद गुप्ता एवं सहयोग – राज कपूर का रहा।

साथ ही पटना नगर निगम की ब्रांड एम्बेसडर नीतू नवगीत द्वारा स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम कर स्वच्छ रहने के लिए संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डिप्टी कलेक्टर कुमार अनुज, राज्य कर आयुक्त समीर परिमल, पटना नगर निगम की ब्रांड एम्बेसडर नीतू नवगीत, बिहार भाजपा के कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वरुण सिंह एवं माध्यम फाउंडेशन के सचिव धर्मेश मेहता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।मुख्य मंच पर प्रस्तुत नाटक ब्लैक एंड व्हाइट ग्रामीण और शहरी परिवेश में रहने वाले दो स्वप्न जीवियों के स्वप्न वास्तविक जीवन में धराशायी होते दिखाई देते हैं। कोई अपने सपने को त्याग देता है तो कोई उसे लेकर आगे बढ़ता है व। एक मोड़ पर दोनों हारते हैं लेकिन उनके सपने की जीत होती है। सभी चरित्र बिल्कुल सात्विक हैं। यहाँ न तो कोई नायक है न खलनायक। खलनायक है तो केवल हमारा “सामाजिक परिवेश “। हम सभी उसी परिवेश के अनुसार अपनी इच्छाओं को आकार देते हैं और बहुधा अपनी मात्वकांक्षा का दमन करते हैं। आंकांक्षा और महत्वकांक्षाओं के द्वंद को लेकर प्रस्तुत रहा नाटक – “ब्लैक एंड व्हाइट”।

इस नाटक में काम करने वाले कलाकार हैं- होरील शर्मा- राजकपूर , मेहता साहब (प्रोड्यूसर)- धर्मेश मेहता, बाबूराव (डायरेक्टर) – आशीष पांडे, बाबुराम- देवेंद्र झा, अंग्रेज- आशीष पांडे, गार्ड एवं ग्रामीण- ऋतिक कुमार शर्मा, संवरी- सोनल सिन्हा, लक्ष्मी- अनिशा शर्मा, ग्रामीण महिला- मीना देवी एवम चित्र प्रिया, भोलू- विक्की पोद्दार, डाकिया – सुशील बिहारी, होरील का पिता- कंचन वर्मा, ग्रामीण- मोह्म्मद सदरुद्दीन, राकेश कुमार । मंच परे – ध्वनि संगीत- सोनू कुमार, प्रोपटी – ऋतिक शर्मा, प्रकाश परिकल्पना- स्पर्श मिश्रा, वस्त्र विन्यास- मो सदरुद्दीन ,सहायक निर्देशक- राज कपूर, प्रोडक्शन मैनेजर- राकेश कुमार ,रूप सज्जा – मनोज मयंक, मंच सज्जा – सुनील शर्मा एवं विडियोग्राफी – टाइम टू टाइम मीडिया का रहा।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Discover the best features of Chicken Road: your guide to playing on InOut Games

    • By admlnlx
    • October 29, 2026
    • 16 views

    Discover the best features of Chicken Road: your guide to playing on InOut Games

    • By admlnlx
    • October 29, 2026
    • 14 views

    Why Drop The Billionaire is the must-try game for flexible betting at InOutGames in

    • By admlnlx
    • October 29, 2026
    • 13 views

    Why Drop The Billionaire is the must-try game for flexible betting at InOutGames in

    • By admlnlx
    • October 29, 2026
    • 10 views

    Safe gameplay at Chicken Road Game India: fast deposits and secure withdrawals

    • By admlnlx
    • October 29, 2026
    • 15 views

    Safe gameplay at Chicken Road Game India: fast deposits and secure withdrawals

    • By admlnlx
    • October 29, 2026
    • 11 views