स्वच्छता के लिए हर वर्ष करें 100 घंटे का श्रमदान

स्वच्छता सर्वेक्षण में पटना के लोगों की भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के कैंपस में अभियान चलाया गया जिसमें संस्थान के ग्रुप डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ रोहित सिंह, पटना नगर निगम के अधिकारी राकेश कुमार सिंह, संस्थान के निदेशक प्रोफेसर गणेश पांडे, प्रोडक्ट मैनेजर पूजा आकांक्षा, फैकल्टी भावना रमन, प्रोफेसर मदन मोहन सिंह, प्रोफेसर ऋषिक, प्रोफेसर साकिब और प्रोफेसर शिवांगी सिंह ने स्वच्छता जागरूकता अभियान की जरूरत और स्वच्छता के लिए जन प्रयासों के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में राकेश कुमार सिंह स्पेशल गेस्ट के रूप में उपस्थित रहे। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए नीतू नवगीत ने कहा कि शहर की रैंकिंग में सुधार के लिए जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पटना नगर निगम द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी उपस्थित युवाओं से अपील की कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अवश्य भाग लें।

संस्थान के ग्रुप डायरेक्टर डॉ रोहित सिंह ने युवाओं से स्वच्छता अभियान हेतु प्रत्येक सप्ताह 2 घंटे देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए हर देशवासी को साल में 100 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करना है। तभी देश सुंदर और स्वच्छ बनेगा। कार्यक्रम में नीतू नवगीत, लोक गायक राजेश केसरी और चंदन उगना ने गीतों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।

  • Related Posts

    भू-राजनीतिक तनाव के दौर में डॉ. पॉल का संदेश—शांति से ही विकास संभव

    लोकतंत्र, संवाद और मानवीय दृष्टिकोण को संघर्ष समाधान का आधार बताया कोलकाता: कोलकाता प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. पॉल ने वैश्विक शांति के लिए साझा प्रतिबद्धता…

    Continue reading
    डॉ. भार्गव मल्लप्पा को संगठन की अहम जिम्मेदारी; गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ पर्यटन सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श

    धार्मिक पर्यटन सर्किट विस्तार और वैश्विक पहचान सुदृढ़ करने पर जोर नई दिल्ली: भारतीय हिंदू परिवार ने अपने विस्तार और सक्रियता को ध्यान में रखते हुए डॉ. भार्गव मल्लप्पा को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    The BeonBet Slots Experience Revealed

    YoyoSpins – Erfolge in jedem Spin erreichbar sind.

    Strategies for Maximizing Winnings in the Online Casino Slot Legit99

    God van de Slotautomaten in het Casino

    Glücksspiel Erfolge mit Lucky7even – Ein Spiel der Wahrscheinlichkeit und des Glücks

    Echtgeld-Spielautomat GoKong für Online-Glücksspieler in Deutschland