रेलवे स्टेशनों के लिए डिज़ाइन करें डिजिटल घड़ी, जीतें 5 लाख का पुरस्कार

भारतीय रेल की राष्ट्रीय डिज़ाइन प्रतियोगिता में तीन श्रेणियां, 31 मई तक जमा कर सकते हैं प्रविष्टि

1 मई 2025, नई दिल्ली

भारतीय रेल ने देशभर के स्टेशनों पर एकरूपता लाने के उद्देश्य से डिजिटल घड़ियों के लिए नया डिज़ाइन आमंत्रित किया है। इसके तहत एक राष्ट्रीय डिज़ाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें स्कूल छात्र, कॉलेज विद्यार्थी, और पेशेवर डिज़ाइनर — तीनों के लिए अलग-अलग श्रेणियां तय की गई हैं।

रेलवे बोर्ड के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य सभी स्टेशनों पर डिजिटल घड़ियों को मानकीकृत करना है। इस प्रतियोगिता में विजेता डिज़ाइन को भारतीय रेल द्वारा स्टेशन स्तर पर उपयोग में लाया जाएगा।

प्रथम पुरस्कार 5 लाख, हर श्रेणी में 5 सांत्वना पुरस्कार

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ डिज़ाइन के लिए एक विजेता को ₹5 लाख का प्रथम पुरस्कार मिलेगा। इसके अतिरिक्त तीनों श्रेणियों में से प्रत्येक में ₹50,000 के पाँच-पाँच सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक प्रतिभागी 1 मई से 31 मई 2025 तक अपनी डिज़ाइन ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं।

डिज़ाइन भेजते समय यह रखें ध्यान

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने बताया कि डिज़ाइन हाई रेजोल्यूशन में होनी चाहिए और उसमें कोई वॉटरमार्क या लोगो नहीं होना चाहिए। डिज़ाइन के साथ मौलिकता का प्रमाण पत्र और डिज़ाइन का संक्षिप्त अवधारणा नोट भी अनिवार्य रूप से देना होगा।

प्रतिभागी एक से अधिक डिज़ाइन भी भेज सकते हैं, बशर्ते वे पूरी तरह मौलिक हों और किसी अन्य की बौद्धिक संपदा का उल्लंघन न करते हों।

यह भी पढ़ें: पद्म श्री हंसराज हंस गुरु काशी विश्वविद्यालय में ‘सूफी और लोक संगीत विरासत पीठ’ के अध्यक्ष नियुक्त किए गए

पात्रता श्रेणियां ऐसे तय होंगी

  • स्कूल श्रेणी में 12वीं कक्षा तक के छात्र भाग ले सकते हैं, जिनके लिए स्कूल का पहचान पत्र आवश्यक होगा।

  • कॉलेज श्रेणी में देश के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय के छात्र भाग ले सकते हैं।

  • पेशेवर श्रेणी में बाकी सभी प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा।

रेलवे बोर्ड ने डिज़ाइन प्रेमियों, विद्यार्थियों और पेशेवरों से इस अवसर का लाभ उठाने और भारतीय रेल के दृश्य स्वरूप में रचनात्मक योगदान देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: नोएडा को मिलेगी ट्रैफिक से राहत: डीएनडी लूप से सेक्टर-18 तक सड़क होगी चौड़ी

Related Posts

उत्तर रेलवे ने सुरक्षित रेल परिचालन के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान में तेजी लाई

नई दिल्ली, उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल परिचालन की संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान को और अधिक मजबूत बनाया है।…

Continue reading
पीएम मोदी ने मालदा से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, पश्चिम बंगाल में ₹3,250 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से हावड़ा–गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच भारत की पहली पूरी तरह वातानुकूलित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजधानी निकुंज में व्यापक जनभागीदारी के बीच फाउंडेशन ने बीपीएल परिवारों के लिए हेल्पलाइन और स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ

  • By INDINON
  • January 18, 2026
  • 36 views
राजधानी निकुंज में व्यापक जनभागीदारी के बीच फाउंडेशन ने बीपीएल परिवारों के लिए हेल्पलाइन और स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ

उत्तर रेलवे ने सुरक्षित रेल परिचालन के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान में तेजी लाई

  • By INDINON
  • January 18, 2026
  • 40 views
उत्तर रेलवे ने सुरक्षित रेल परिचालन के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान में तेजी लाई

पीएम मोदी ने मालदा से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, पश्चिम बंगाल में ₹3,250 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

  • By INDINON
  • January 17, 2026
  • 57 views
पीएम मोदी ने मालदा से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, पश्चिम बंगाल में ₹3,250 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

भारतीय रेलवे ने 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की

  • By INDINON
  • January 16, 2026
  • 61 views
भारतीय रेलवे ने 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की

हावड़ा–गुवाहाटी के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

  • By INDINON
  • January 16, 2026
  • 47 views
हावड़ा–गुवाहाटी के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

भरोसे से भविष्य तक: बीपी ऑयल मिल्स की डीलर मीट में हाथी मार्का की मजबूत मौजूदगी

  • By INDINON
  • January 16, 2026
  • 43 views
भरोसे से भविष्य तक: बीपी ऑयल मिल्स की डीलर मीट में हाथी मार्का की मजबूत मौजूदगी