बिहार दिवस पर कलाकारों ने दिया पैगाम

# सब मिलकर करें स्वच्छता के लिए काम

पटना, 24 मार्च 2025

बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन गांधी मैदान में पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान दल द्वारा पटना वासियों को स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेरित किया गया। तीसरे दिन के कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार ममता मेहरोत्रा, बिहार के प्रसिद्ध पेंटर मनोज कुमार बच्चन , पार्षद श्वेता कुमारी तथा नगर निगम के अधिकारी रामाशीष तिवारी, श्वेता भास्कर द्वारा किया गया।

बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने स्वच्छता गीतों के माध्यम से उपस्थित लोगों को पटना शहर को साफ रखने तथा स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उन्होंने बिहार के अनेक पारंपरिक गीत भी प्रस्तुत किए जिनमें पनिया के जहाज से पलटनिया ले ले अइह पिया, सिया जी बहिनिया हमार हो, राम जी से पूछे जनकपुर की नारी और जगदंबा घर में दियरा जैसे गीत शामिल रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान राजू, सिद्धार्थ, गोलू, बिट्टू, रोशन, विजया, अंकिता, वंदना मुस्कान और सोनू ने झिझिया नृत्य प्रस्तुत करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। नुक्कड़ टीम के कलाकारों ने पटना की स्वच्छता और हम विषय पर नुक्कड़ नाटक पेश किया। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान हजारों लोगों ने स्वच्छता हेतु काम करने का संकल्प लिया और स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में भाग लिया। पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर नीतू नवगीत ने कहा कि स्वछता हमारी जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए। हम सबको मिलकर स्वच्छता के लिए काम करना चाहिए।

  • Related Posts

    उत्तर रेलवे ने सुरक्षित रेल परिचालन के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान में तेजी लाई

    नई दिल्ली, उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल परिचालन की संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान को और अधिक मजबूत बनाया है।…

    Continue reading
    पीएम मोदी ने मालदा से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, पश्चिम बंगाल में ₹3,250 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से हावड़ा–गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच भारत की पहली पूरी तरह वातानुकूलित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तर रेलवे ने सुरक्षित रेल परिचालन के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान में तेजी लाई

    • By INDINON
    • January 18, 2026
    • 19 views
    उत्तर रेलवे ने सुरक्षित रेल परिचालन के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान में तेजी लाई

    पीएम मोदी ने मालदा से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, पश्चिम बंगाल में ₹3,250 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

    • By INDINON
    • January 17, 2026
    • 36 views
    पीएम मोदी ने मालदा से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, पश्चिम बंगाल में ₹3,250 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

    भारतीय रेलवे ने 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की

    • By INDINON
    • January 16, 2026
    • 47 views
    भारतीय रेलवे ने 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की

    हावड़ा–गुवाहाटी के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

    • By INDINON
    • January 16, 2026
    • 34 views
    हावड़ा–गुवाहाटी के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

    भरोसे से भविष्य तक: बीपी ऑयल मिल्स की डीलर मीट में हाथी मार्का की मजबूत मौजूदगी

    • By INDINON
    • January 16, 2026
    • 30 views
    भरोसे से भविष्य तक: बीपी ऑयल मिल्स की डीलर मीट में हाथी मार्का की मजबूत मौजूदगी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल स्पीकर्स सम्मेलन (CSPOC) का किया उद्घाटन

    • By INDINON
    • January 15, 2026
    • 40 views
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल स्पीकर्स सम्मेलन (CSPOC) का किया उद्घाटन