परशुराम महोत्सव में नीतू नवगीत की भक्ति संध्या ने बिखेरा भक्ति रस

लोक गायिका की सुरमयी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता, भजनों पर झूम उठे भक्तगण

2 मई 2025, नई दिल्ली

मोकामा में आयोजित राजकीय भगवान परशुराम महोत्सव में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने अपने भजनों और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। जिससे भक्ति की ऐसी धारा बही कि भक्तगण घंटों गोते लगाते रहे। नीतू कुमारी नवगीत ने अपने कार्यक्रम के दौरान भगवान गणेश की आराधना करते हुए मंगल के दाता भगवन बिगड़ी बनाई जी गीत की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने भोले शंकर का अलख जगाते हुए बिहार के अनेक पारंपरिक भक्ति गीतों को सुमधुर आवाज में गाया और सभी उपस्थित भकत गणों से भगवान परशुराम और भोलेनाथ का जयकारा लगवाया। नीतू नवगीत ने राम सीता विवाह प्रसंग पर कई सुमधुर गीत प्रस्तुत किये, जिनमें राम जी से पूछे जनकपुर की नारी, राम जी पहुना हमार हो, राम देखे सिया को सिया राम को.. जैसे गीत शामिल रहे।

भगवान परशुराम की महिमा अपार

कार्यक्रम में बाबा परशुराम की महिमा का बखान करते हुए नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि भगवान परशुराम प्रभु विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। वह ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र थे और उनको चिरंजीवी माना जाता है। आज भी भगवान परशुराम पृथ्वी पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के परम भक्त भगवान परशुराम को परशु नमक दिव्य अस्त्र भी भगवान भोलेनाथ से ही प्राप्त हुआ था। इसी अस्त्र की मदद से उन्होंने दुष्ट राक्षसों का कई बार संहार किया और पृथ्वी को राक्षसों के अत्याचार से मुक्त कराया।

यह भी पढ़ें: चुनौतियों से घबराता नहीं, संविधान के प्रति हूं प्रतिबद्ध : उपराष्ट्रपति धनखड़

नीतू नवगीत के भजनों और भक्ति गीतों के कार्यक्रम में संजय मिश्रा ने कैसियो पर, धनंजय कुमार ने ढोलक पर, प्रिंस कुमार ने पैड पर और राजेश केसरी ने हारमोनियम पर संगत किया। कार्यक्रम में नीतू नवगीत के अलावा राजेश केसरी, दिव्याश्री और चंदन उगना ने भी अनेक सुंदर-सुंदर भक्ति गीतों को गाकर उपस्थित श्रोता समूह को झुमाया। नीतू नवगीत ने माता शबरी द्वारा प्रभु श्री राम को जूठे बेर देने पर आधारित लोकगीत भी गाया। उन्होंने राजा जनक जी के बाग में अलबेला रघुवर आयो जी गीत गाया, जिसे उपस्थित श्रोता समूह ने खूब पसंद किया। घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो, अई गिरी नंदिनी जगदंबा घर में दियरा बार अईनी हे, चित्रकूट के घाट घाट पर तुलसी देखे वाट, राम मेरे आएंगे जैसे गीतों पर भी नीतू नवगीत को दर्शक दीर्घा से काफी प्रशंसा मिली।

यह भी पढ़ें: हर राज्य में फैला 3,000 करोड़ का फ्रेंचाइज़ी घोटाला, अब दिल्ली में उठी इंसाफ की आवाज

  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने HRDS INDIA के ‘वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2025’ में राष्ट्र-निर्माण के अग्रदूतों को किया सम्मानित
    • adminadmin
    • December 10, 2025

    नई दिल्ली में आयोजित ‘वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2025’ में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नवाचार, सामाजिक सेवा और जनकल्याण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैश्विक परिवर्तनकर्ताओं का सम्मान किया।…

    Continue reading
    राहुल शर्मा की प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय सम्मान
    • adminadmin
    • December 10, 2025

    अवॉर्ड समारोह में कृषि विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों ने किसानों के योगदान को किया मान्यता नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मिलेनियम फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड 2025 में देशभर के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने HRDS INDIA के ‘वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2025’ में राष्ट्र-निर्माण के अग्रदूतों को किया सम्मानित

    • By admin
    • December 10, 2025
    • 15 views
    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने HRDS INDIA के ‘वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2025’ में राष्ट्र-निर्माण के अग्रदूतों को किया सम्मानित

    राहुल शर्मा की प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय सम्मान

    • By admin
    • December 10, 2025
    • 48 views
    राहुल शर्मा की प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय सम्मान

    HRDS INDIA में पहली बार वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025, डॉ. शशि थरूर होंगे सम्मानित

    • By admin
    • December 9, 2025
    • 33 views
    HRDS INDIA में पहली बार वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025, डॉ. शशि थरूर होंगे सम्मानित

    दिव्यांगता आंकड़ों में 0% से 67.84% तक भारी अंतर, UPPCS–UPSC उम्मीदवार के खिलाफ बहु-एजेंसी जांच शुरू

    • By admin
    • December 9, 2025
    • 36 views
    दिव्यांगता आंकड़ों में 0% से 67.84% तक भारी अंतर, UPPCS–UPSC उम्मीदवार के खिलाफ बहु-एजेंसी जांच शुरू

    इन्दिरा आईवीएफ के मुम्बई में नए सेंटर का फोर्ट में शुभारंभ

    • By admin
    • December 8, 2025
    • 40 views
    इन्दिरा आईवीएफ के मुम्बई में नए सेंटर का फोर्ट में शुभारंभ

    आयुष मंत्रालय ने पारंपरिक चिकित्सा पर WHO के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन की तैयारियों का किया औपचारिक उद्घाटन

    • By admin
    • December 8, 2025
    • 43 views
    आयुष मंत्रालय ने पारंपरिक चिकित्सा पर WHO के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन की तैयारियों का किया औपचारिक उद्घाटन