अंतरराष्ट्रीय पैरा गेम्स के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिला निमंत्रण, दिल्ली पैरा ओलंपिक कमेटी अध्यक्ष पारुल सिंह ने की मुलाकात

नई दिल्ली में 26 सितंबर से होगा अब तक का सबसे बड़ा पैरा गेम्स आयोजन, खिलाड़ियों के पोषण और सहयोग पर हुई अहम चर्चा

दिल्ली स्टेट पैरा ओलंपिक कमेटी की अध्यक्ष पारुल सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से उनके कार्यालय में भेंट की और उन्हें आगामी अंतरराष्ट्रीय पैरा गेम्स में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण सौंपा। यह भव्य खेल महाकुंभ इस वर्ष 26 सितंबर से 7 अक्टूबर तक राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन भारत के लिए एक गौरव का विषय होगा, जिसमें दुनिया भर के 115 से अधिक देश हिस्सा लेंगे। इसे अब तक का सबसे बड़ा पैरा खेल आयोजन माना जा रहा है।

इस अवसर पर पारुल सिंह के साथ पैरा ओलंपिक कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव सत्य बाबू, दिल्ली सचिव राहुल कसाना, कमेटी सदस्य ललित और वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पैरा खिलाड़ियों के लिए समुचित पोषण, प्रशिक्षण और सरकारी सहयोग को लेकर मंत्रालय और कमेटी के बीच संभावित साझेदारी पर चर्चा हुई। पारुल सिंह ने मंत्री को यह अवगत कराया कि उनकी कमेटी किस प्रकार देश के पैरा खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

मंत्री चिराग पासवान, जो कि बिहार से सांसद हैं, ने पैरा ओलंपिक कमेटी के विज़न की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल दिल्ली, बल्कि बिहार समेत पूरे देश के पैरा खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन का कार्य करेंगे।

इस भेंटवार्ता के अंत में पारुल सिंह ने कहा, “हम एक ऐसा वातावरण तैयार करना चाहते हैं जहां पैरा खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाला पोषण, श्रेष्ठ प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं मिलें। हम श्री चिराग पासवान जी के आभारी हैं कि उन्होंने समय निकालकर हमारी बात सुनी और हमारे प्रयासों को सराहा।”

 

  • Related Posts

    Finding Joy in Simple Spins with the Best Online Pokies

    Discover the joy of simple spins with the best online pokies, exploring top slots, betting tips, and honest reviews for an exciting casino experience.

    Continue reading
    Finding the right fit among top paying online casino NZ sites for a smooth and secure gaming session

    Discover how to find the right fit among top paying online casino NZ sites for a smooth, secure gaming experience with trusted reviews and game insights.

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    WestAce Casino’s game library: discover top slots and live dealer experiences

    • By admlnlx
    • July 30, 2026
    • 12 views

    The Social Impact of Gambling in Modern Life

    • By admlnlx
    • July 30, 2026
    • 10 views

    Chicken Road game vs. Chicken Road 2: Which online slots experience is right for

    • By admlnlx
    • July 29, 2026
    • 17 views

    Love Casino UK’s fast withdrawals: ensuring secure cashouts for every player

    • By admlnlx
    • July 29, 2026
    • 13 views

    Casino zonder idin: alles wat je moet weten over registratie en bonussen

    • By admlnlx
    • July 29, 2026
    • 14 views

    Pinco casino’da en popüler canlı oyunlar: Neleri denemelisiniz?

    • By admlnlx
    • July 29, 2026
    • 15 views