लुबना आसिफ ने पहलगाम आतंकी हमले की तीव्र निंदा की

AIMF अध्यक्ष ने दोषियों को सख्त सजा दिलाने, राष्ट्रीय एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया

नई दिल्ली, ऑल इंडिया माइनॉरिटीज फ्रंट (AIMF) की राष्ट्रीय अध्यक्ष लुबना आसिफ ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को क्रूर और अमानवीय करार देते हुए कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि इस हमले ने न सिर्फ निर्दोष लोगों के प्राण लिए, बल्कि कश्मीर की सांस्कृतिक आत्मा और पूरे देश की एकता को भी चुनौती दी है।

लुबना आसिफ ने इसे “एक ऐसी घिनौनी हरकत” बताया, जिसका उद्देश्य समाज में भय और असहिष्णुता फैलाना है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और कहा कि इस घटना ने हम सभी को मिलकर आतंकवाद का मुकाबला करने का संकल्प और मजबूत कर दिया है।

AIMF अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के आतंकवाद रोधी संघर्ष का समर्थन करते हुए उनसे दोषियों को जल्द से न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से कठोरतम दंड दिलाने की अपील की। “मैं प्रधानमंत्री जी से निवेदन करती हूं कि वे इस मामले में निर्णायक कार्रवाई करें, ताकि आतंकियों को कोई राहत न मिल सके और कानून का डंडा हर हाल में बोले,” उन्होंने जोर देकर कहा।

साथ ही, लुबना आसिफ ने देशभर में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और आम नागरिकों से कहा कि वे उन ताकतों का मुकाबला करें जो सामाजिक शांति भंग करने का प्रयास कर रही हैं। AIMF ने सभी समुदायों से एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता को और मज़बूत बनाने की भी अपील की, ताकि हर भारतीय—चाहे किसी भी धर्म या क्षेत्र से हो—सुरक्षित व सम्मानित महसूस कर सके।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Begin your gaming journey at Best Online Casino South Africa 2026: essential tips for

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 22 views

    Maximize your deposits at Best Online Casino Australia 2026: promotions that enhance every play

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 19 views

    Maximize your deposits at Best Online Casino Australia 2026: promotions that enhance every play

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 22 views

    Aviator Game by Spribe in India: Your guide to free demos and real money

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 17 views

    Why choose the Pin-Up app? The benefits of fast access and trusted gameplay in

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 25 views

    Exploring the Boundaries of Science: Unraveling the Mysteries of the Universe

    • By admlnlx
    • September 17, 2026
    • 20 views