दयालपुर में हरियाली की नई शुरुआत: CSR पहल में लगाए जा रहे हैं 10,000 पौधे

 

# फरीदाबाद की इम्पीरियल ऑटो और नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल की साझेदारी में नवंबर 2024 से चल रहा है वृक्षारोपण अभियान

फरीदाबाद, 23 अप्रैल 2025:

फरीदाबाद के दयालपुर गाँव में इन दिनों हरियाली की एक नई कहानी लिखी जा रही है, जहां एक विशेष हरित पहल के तहत हज़ारों पौधे लगाए जा रहे हैं। इम्पीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल के सहयोग से एक विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। यह पहल नवंबर 2024 में शुरू हुई थी और अब तक गाँव में सैकड़ों पौधे लगाए जा चुके हैं।

इस वर्ष इम्पीरियल ऑटो ने 10,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है, जिसे संस्था पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पूरा करने में जुटी है। संस्था के अध्यक्ष गुंजन मेहता ने इम्पीरियल ऑटो के समर्थन के लिए आभार जताते हुए बताया कि पौधरोपण के लिए उपयुक्त स्थान की खोज में उन्हें दयालपुर गाँव का सहयोग मिला, जहाँ गाँव के सरपंच और स्थानीय निवासियों ने खुलकर साथ दिया।

गाँव के सरपंच और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से, वर्ष 2018 से खाली पड़ी हर्बल पार्क की चार एकड़ भूमि को पौधरोपण के लिए चुना गया। लिखित अनुमति मिलने के बाद, सबसे पहले एक एकड़ क्षेत्र को साफ करके पौधरोपण के लिए तैयार किया गया। एक महीने से अधिक समय की मेहनत के बाद जिसके बाद यहाँ बड़े पैमाने पर पौधरोपण की शुरुआत की गई।

संस्था अब आगामी 5 जून – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारी कर रही है, जिसमें इम्पीरियल ऑटो की टीम को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है; इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और स्थानीय समुदाय को इस प्रयास से जोड़ना भी है। नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल का मानना है कि जब समाज साथ आता है, तब ही पर्यावरण की रक्षा और सतत विकास जैसे लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।

  • Related Posts

    जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

    सामाजिक और आर्थिक अधिकारों को कानूनी संरक्षण देने की मांग को लेकर शक्ति प्रदर्शन नई दिल्ली: मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने जन अधिकार बिल…

    Continue reading
    भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

    पर्यटन मंत्रालय के आयोजन में भारत की सांस्कृतिक विविधता और सॉफ्ट पावर का प्रभावशाली प्रदर्शन नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित भारत पर्व 2026 का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Booi casino login.1

    Booi casino.2

    स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

    • By INDINON
    • February 3, 2026
    • 26 views
    स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

    जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

    • By INDINON
    • February 3, 2026
    • 24 views
    जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

    भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

    • By INDINON
    • January 31, 2026
    • 42 views
    भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

    गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया

    • By INDINON
    • January 31, 2026
    • 34 views
    गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया