मुख्य सचिव से स्मार्ट एनर्जी काउन्सिल (ऑस्ट्रेलिया) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने की भेंट 

# भेंट के दौरान सोलर रूफटॉप क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण और विकास पर हुई चर्चा
दिनांकः 25 मार्च, 2025

लखनऊः मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह से स्मार्ट एनर्जी काउन्सिल (ऑस्ट्रेलिया) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जॉन ग्रिम्स व प्रशिक्षण और मानक श्री ज्योफ ब्रैग ने भेंट की। भेंट के दौरान सोलर रूफटॉप क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण और विकास पर चर्चा हुई।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में असीम संभावनायें हैं। पीएम सूर्यघर योजना के तहत सरकार सोलर रूफटॉप लगाने के लिए आकर्षक सब्सिडी प्रदान कर रही है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है। सोलर पैनल लगवाने से न केवल बिजली के बिलों में भारी कमी आ रही है, बल्कि लोग अतिरिक्त ऊर्जा से आय में वृद्धि भी कर रहे हैं। बढ़ती मांग के कारण इससे सेक्टर में रोजगार के नवीन अवसर सृजित हो रहे हैं।

स्मार्ट एनर्जी काउन्सिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जॉन ग्रिम्स ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत सोलर पीवी डिजाइनरों और इंस्टॉलरों के कौशल विकास के लिए कार्य करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि काउन्सिल उत्तर प्रदेश सरकार के साथ कार्य करने को लेकर अत्यधिक उत्साहित है।

दोनों पक्षों द्वारा सोलर पंपिंग और नवीकरणीय हाइड्रोजन सहित प्रमुख क्षेत्रों में आगे सहयोग की संभावना पर भी सकारात्मक चर्चा की गई।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नरेन्द्र भूषण, प्रमुख सचिव कौशल विकास मिशन श्री हरिओम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    tc-check-test

    Ograniczony dostęp!

    • By admlnlx
    • June 19, 2026
    • 10 views

    Bonus do 3000 PLN + 250 FS Oficjalna strona

    • By admlnlx
    • June 19, 2026
    • 10 views

    The journey of gambling tracing its historical evolution through time

    • By admlnlx
    • June 19, 2026
    • 12 views

    Wettelijke aspecten van online casino's in Nederland Wat je moet weten

    • By admlnlx
    • June 19, 2026
    • 13 views

    Popular Casino Games Discover Their Secrets

    • By admlnlx
    • June 19, 2026
    • 15 views