पेंशनरों का अल्टीमेटम—13 अक्टूबर को दिल्ली में हज़ारों से ज्यादा पेंशनर करेंगे विरोध प्रदर्शन

समिति ने चेताया—दीपावली तक मांगे न मानी गईं तो आंदोलन होगा और व्यापक।

नई दिल्ली:

सरकार की नीतियों से नाराज़ पेंशनरों ने 13 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित ईपीएफओ मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने कहा कि सीबीटी बैठक का स्थल बदलने से पेंशनरों के बीच आक्रोश और बढ़ गया है।

समिति के अनुसार, न्यूनतम पेंशन ₹7,500 प्रतिमाह किए जाने की मांग लंबे समय से लंबित है। इसके अलावा, पेंशनरों का कहना है कि डीए (महंगाई भत्ता) का पूरा भुगतान, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार पेंशन वृद्धि, और उचित चिकित्सा सुविधाएँ भी सुनिश्चित की जाएँ। इस मुद्दे पर सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने से पेंशनरों में नाराज़गी गहराती जा रही है। पिछले एक महीने से देशभर के ईपीएफओ और जिलाधिकारी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन जारी हैं, लेकिन सरकार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत ने कहा, “सरकार ने बैठक स्थल बदलकर पेंशनरों के आक्रोश से बचने की कोशिश की है, पर अब पेंशनर पीछे नहीं हटेंगे। जब तक न्यूनतम पेंशन ₹7,500, डीए का पूरा भुगतान, सुप्रीम कोर्ट के अनुसार पेंशन वृद्धि और चिकित्सा सुविधाएँ लागू नहीं होतीं, विरोध जारी रहेगा।”

उन्होंने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में पेंशनर दिल्ली पहुंचेंगे और श्रम मंत्री व सीबीटी सदस्यों से अपनी मांगों पर जवाब मांगेंगे।

समिति ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि दीपावली तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप देने में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत, महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावर, राष्ट्रीय सचिव एवं मीडिया प्रभारी राजीव भटनागर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बच्चे सिंह राणा, राष्ट्रीय सचिव रमेश बहुगुणा, उत्तर भारत संयोजक सुरेश डंगवाल और राष्ट्रीय समन्वयक रमाकांत नारगुण शामिल थे।

 

Related Posts

त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

Continue reading
राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Stake Casino 2026: Welche Spiele und Features sind besonders gefragt?

  • By admlnlx
  • September 11, 2026
  • 24 views

Gateway: herramientas digitales para una gestión de datos efectiva en 2026

  • By admlnlx
  • September 11, 2026
  • 24 views

Interac payouts demystified: A closer look at Sports Betting Canada’s payment options

  • By admlnlx
  • September 11, 2026
  • 21 views

Hva skjer bak kulissene i et kasino?

  • By admlnlx
  • September 11, 2026
  • 22 views

Verde casino: jak łatwo skorzystać z promocji w 2026 roku

  • By admlnlx
  • September 11, 2026
  • 20 views

Beste Online Casino Nederland: vergelijk de hoogste bonussen en RTP van 2026

  • By admlnlx
  • September 11, 2026
  • 17 views