बिहार को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी, Gartex Texprocess India Expo में पेश हुई राज्य की दृष्टि

मनोहर लाल खट्टर ने कहा – तकनीक सुधार, लागत में कमी और आकर्षक डिज़ाइन ज़रूरी

नई दिल्ली, 22 अगस्त 2025

भारत मंडपम, नई दिल्ली में गुरुवार से शुरू हुए Gartex Texprocess India Expo 2025 ने भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नए अवसर प्रदान किए हैं। इस मेगा एक्सपो का उद्घाटन केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने किया। उत्तर प्रदेश के MSME एवं खादी मंत्री श्री राकेश सचान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर MEX एक्ज़िबिशन्स प्रा. लि. की निदेशक सुश्री हिमानी गुलाटी और बिहार भवन के रेज़ीडेंट कमिश्नर श्री कुंदन कुमार भी शामिल रहे।

तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 200 से अधिक प्रदर्शक और 600 से ज्यादा ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भी शामिल हैं।

अपने संबोधन में श्री खट्टर ने कहा, “भारतीय वस्त्रों की गुणवत्ता बेहतरीन है, लेकिन अधिक लागत के कारण ये आम उपभोक्ता तक नहीं पहुंच पाते। हमें ऐसी तकनीक अपनानी होगी जो लागत कम करे और डिज़ाइन को आकर्षक बनाए। लक्ष्य यह होना चाहिए कि गांव से लेकर शहर तक हर वर्ग की आवश्यकताएं पूरी हों। इस तरह भारत आत्मनिर्भर बनेगा और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी होगा। Gartex जैसे आयोजन भारत को वैश्विक टेक्सटाइल हब बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं, क्योंकि ये नेटवर्किंग, तकनीकी आदान-प्रदान, स्थिरता और नए व्यावसायिक मॉडल पर चर्चा का मंच देते हैं।”

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत टेक्सटाइल सेक्टर में दुनिया का नेतृत्व कर सकता है और इसमें बिहार व उत्तर प्रदेश जैसे राज्य आर्थिक विकास के प्रमुख स्तंभ साबित होंगे।

इस अवसर पर बिहार भवन के रेज़ीडेंट कमिश्नर श्री कुंदन कुमार ने कहा, “बिहार में प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता, कुशल मानव संसाधन और प्रगतिशील नीतियां हैं। हमारी प्राथमिकता है कि राज्य को टेक्सटाइल उद्योग का नया निवेश केंद्र बनाया जाए। बिहार सरकार निवेशकों को वन-स्टॉप सॉल्यूशन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी से आह्वान करती है कि वे इस विकास यात्रा का हिस्सा बनें।”

बिहार क्यों है टेक्सटाइल निवेश का आदर्श गंतव्य?
  • जूट, रेशम और कपास का बड़े पैमाने पर उत्पादन
  • सस्ता और कुशल श्रमबल
  • एमएसएमई क्लस्टर और निवेशकों को प्रोत्साहित करने वाली योजनाएं
  • उन्नत औद्योगिक नीतियां और बेहतर लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर
  • टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना
एक्सपो की खास बातें

21 से 23 अगस्त तक चलने वाला यह आयोजन टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर का सबसे बड़ा मंच है। प्रमुख आकर्षण:

  • LeatherX Pavilion: लेदर प्रोसेसिंग, फैशन एक्सेसरीज़ और फुटवियर में नए अवसर
  • Textile Care Forum: ग्रीन केमिस्ट्री, सतत लॉन्ड्री प्रैक्टिस और EPR गाइडलाइंस पर चर्चाएं
  • Denim Show: भारत की वैश्विक डेनिम उत्पादन क्षमता का प्रदर्शन

Related Posts

त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

Continue reading
राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Glückliche_Momente_bei_https_nvcasinos-deutschland_de_und_neue_Chancen

Informatie_over_baloos-bets-nl_nl_biedt_nieuwe_perspectieven_voor_sportfans

Genot_ervaar_je_bij_online_kansspelen_van_strategie_tot_https_holylucks-casinos-

Extreme_thrills_from_losses_to_wins_via_funbet-casinos_uk_every_night

Juegos online de ganar dinero sobre certeza Asesor 2026

  • By admlnlx
  • October 12, 2026
  • 12 views

Gokverslaving_en_geluk_bij_https_baloocasino1_nl_in_de_moderne_tijd