श्रीराम भारतीय कला केंद्र का ‘कृष्ण’ 49वें साल में मंच पर

12 से 16 अगस्त तक कमानी ऑडिटोरियम में होगा भगवान श्रीकृष्ण की गाथा का भव्य मंच

10 अगस्त, 2025, नई दिल्ली

भारत का एक प्रमुख सांस्कृतिक संस्थान, श्रीराम भारतीय कला केंद्र इस साल अपने प्रतिष्ठित नृत्य-नाटक ‘कृष्ण’ का 49वां संस्करण प्रस्तुत कर रहा है । यह प्रस्तुति 12 से 16 अगस्त 2025 तक कमानी ऑडिटोरियम, मंडी हाउस, नई दिल्ली में होगी। हर दिन शाम 6:30 बजे शो शुरू होगा, और 14, 15 और 16 अगस्त को दोपहर 3 बजे विशेष मैटिनी शो भी होंगे।

‘कृष्ण’ एक ऐसा नृत्य नाटक है जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर महाभारत में अर्जुन को दिए गए गीता उपदेश तक की झलकियों को सुंदरता से मंच पर उतारता है| पद्मश्री शोभा दीपक सिंह, जो इस नाटक की निर्देशक और श्रीराम भारतीय कला केंद्र की अध्यक्ष हैं , कहती हैं, ” यह हमारे लिए गर्व की बात है कि ‘कृष्ण’ अपने 49वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। श्रीकृष्ण का जीवन केवल पौराणिक कथा नहीं, बल्कि एक जीवन-दर्शन है — जिसमें प्रेम, साहस और बुद्धि का गहरा संदेश छिपा है। हम इसे पूरी कलात्मकता और भावनात्मकता के साथ दर्शकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। “

यह प्रस्तुति केंद्र डांस रेपर्टरी द्वारा की जा रही है, जो श्रीराम भारतीय कला केंद्र की पेशेवर नृत्य मंडली है । कोरियोग्राफ़ी श्री शशिधरन नायर द्वारा की गई है, जिन्हें सहयोग मिला है उनके प्रमुख शिष्य और रेपर्टरी इंचार्ज श्री राजकुमार शर्मा का। इस वर्ष कुछ नए युवा कलाकारों को भी टीम में शामिल किया गया है, जिससे प्रस्तुति और भी ऊर्जा से भर गई है।

‘कृष्ण’ नृत्य-नाटक में शास्त्रीय और लोक नृत्य शैलियों का सुंदर संगम है। पारंपरिक परिधान, आभूषण, संगीत और प्रतीकात्मक दृश्य इसे एक संपूर्ण सांस्कृतिक अनुभव बनाते हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत श्रीराम भारतीय कला केंद्र स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को 12 और 13 अगस्त को प्रातःकालीन विशेष शो के लिए आमंत्रित करता है। इन सत्रों में 75 मिनट का प्रदर्शन और 45 मिनट की संवादात्मक कार्यशाला शामिल होगी। 14, 15 और 16 अगस्त को दोपहर के शो के लिए भी स्कूल बुकिंग कर सकते हैं।

पिछले 45 वर्षों से ‘कृष्ण’ नाटक हर उम्र के दर्शकों को प्रेम, करुणा, धर्म और सत्य का संदेश देता आया है। यह प्रस्तुति कला और अध्यात्म का अनूठा संगम है।

टिकट दरें: ₹3500 / ₹2500 / ₹1500 / ₹1000 / ₹750 / ₹500 / ₹300

बुकिंग: BookMyShow फिजिकल टिकट्स कमानी ऑडिटोरियम से 9 अगस्त 2025 से उपलब्ध होंगे।

Related Posts

त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

Continue reading
राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Die besten Casinospiele 2026: Entdecken Sie die aufregendsten Slots und Tischspiele

  • By admlnlx
  • November 24, 2026
  • 21 views

Explora el mundo de los casinos online: juegos, promociones y más

  • By admlnlx
  • November 24, 2026
  • 17 views

Explora el mundo de los casinos online: juegos, promociones y más

  • By admlnlx
  • November 24, 2026
  • 20 views

Experience live jackpots at Pike Casino Australia: your path to winning big in 2026

  • By admlnlx
  • November 24, 2026
  • 20 views

Experience live jackpots at Pike Casino Australia: your path to winning big in 2026

  • By admlnlx
  • November 24, 2026
  • 19 views

Descubre el Emocionante Mundo de los Casinos en Línea en México

  • By admlnlx
  • November 24, 2026
  • 18 views