Slot oyunlarında büyük kazanç fırsatları, bettilt giriş jackpot sistemlerinde bulunur.

Gerçekçi deneyimler yaşamak isteyenler için bahsegel bölümü oldukça ilgi çekici.

गौरक्षा महासंघ ने डॉ. भार्गव मल्लप्पा को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया

युवाओं को गौरक्षा अभियान से जोड़ने और गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने का लक्ष्य

लखनऊ: लखनऊ स्थित कार्यालय में आयोजित महासंघ की बैठक में संगठन की प्रगति, गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. एस. सेल्वा गणेश अपनी टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के कार्यालय का दौरा कर वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली और महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों से संवाद भी किया।

बैठक के दौरान डॉ. एस. सेल्वा गणेश ने संगठन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पद के लिए डॉ. भार्गव मल्लप्पा के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

प्रस्ताव पारित होने के बाद डॉ. भार्गव मल्लप्पा को ‘अखिल भारतीय गौरक्षा महासंघ’ का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर डॉ. एस. सेल्वा गणेश ने कहा कि डॉ. भार्गव मल्लप्पा को संगठन की युवा गतिविधियों के समन्वय और उन्हें आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने महासंघ के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के युवा सदस्यों के साथ मिलकर महासंघ की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे।

उन्होंने आगे कहा, “गौ संरक्षण केवल एक विषय नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना इस अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाना संभव नहीं है। मैं संगठन के युवाओं को साथ लेकर इस दिशा में सकारात्मक और प्रभावी पहल करने का प्रयास करूंगा।”

बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रजनीश कपूर, राष्ट्रीय सचिव अनुप तिवारी, अधिवक्ता सूर्य कुमार (विधिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष), महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आशा शर्मा, वसीम सैफी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

 

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुचिरापल्ली से दिखाई हरी झंडी: 5 नई रेल सेवाओं सहित ₹5,650 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांच नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें दो अमृत भारत…

Continue reading
भू-राजनीतिक तनाव के दौर में डॉ. पॉल का संदेश—शांति से ही विकास संभव

लोकतंत्र, संवाद और मानवीय दृष्टिकोण को संघर्ष समाधान का आधार बताया कोलकाता: कोलकाता प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. पॉल ने वैश्विक शांति के लिए साझा प्रतिबद्धता…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

How to find the perfect kink dating site for you

Kippenren Speurneuten de Gouden Eieren

Hyperino

Join now & begin meeting black gay men near you

Winrollas Rullande Jackpot Funktioner och Fria Spinn

Spielbank Bad Dürkheim – Glücksspiele am Rhein-Pfalz-Kreuz