“Bihar की तो बात ही क्या है!” — मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने किया Global Outreach Summit 2025 का भव्य उद्घाटन

नई दिल्ली, 30 जुलाई 2025:

दिल्ली के भारत मंडपम में आज Global Outreach Summit 2025 का भव्य उद्घाटन दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा किया गया। इस प्रतिष्ठित शिखर सम्मेलन का आयोजन Brands and Sourcing Leaders (BSL) द्वारा किया गया, जिसमें देशभर की प्रमुख औद्योगिक संस्थाओं और नवाचार से जुड़े उद्यमियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त एवं बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) के प्रबंध निदेशक श्री कुंदन कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्रीमती गुप्ता ने उद्घाटन समारोह के उपरांत BIADA के पवेलियन का अवलोकन किया, जहाँ बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत टेक्सटाइल इनोवेशन, स्टार्टअप मॉडल्स एवं सस्टेनेबल एंटरप्रेन्योरशिप को अत्यंत सराहा। उन्होंने “Bihar की तो बात ही क्या है!” कहते हुए राज्य की प्रभावशाली उपस्थिति की प्रशंसा की।

"Bihar की तो बात ही क्या है!" — मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने किया Global Outreach Summit 2025 का भव्य उद्घाटन

इस समिट के दौरान आयोजित राउंडटेबल चर्चा “The Next Global Hub for Sustainable Fashion” में श्री कुंदन कुमार ने बिहार को एक उभरते हुए वैश्विक फैशन केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने पारंपरिक शिल्प, हरित उत्पादन एवं टेक्सटाइल नवाचार में राज्य की भूमिका को रेखांकित किया।
इसके बाद आयोजित मास्टरक्लास सत्र में श्री कुमार ने “Investment Opportunities in Bihar’s Textile Sector” विषय पर उपस्थित उद्योगपतियों को संबोधित किया। उन्होंने बिहार में उपलब्ध नीति-प्रेरित प्रोत्साहनों, श्रम और कच्चे माल की उपलब्धता तथा वैश्विक बाजारों से जुड़ाव की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर श्री कुंदन कुमार ने कहा:
“बिहार न केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए, बल्कि टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट निवेश अवसरों के लिए भी तेजी से पहचान बना रहा है। यह वह राज्य है, जिसे निवेशकों को गंभीरता से विचार में लेना चाहिए — यहाँ संभावनाएं हैं, समर्थन है और भविष्य है।”

  • Related Posts

    मानसी शर्मा ने ‘फंडामेंटल्स ऑफ कंपिटेंसिस’ का किया लोकार्पण, पुस्तक में नौकरी सफलता के वास्तविक मानकों पर फोकस
    • adminadmin
    • December 12, 2025

    नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मानसी शर्मा ने नई पुस्तक का विमोचन किया, जिसमें पारंपरिक परीक्षाओं से आगे बढ़कर क्षमताओं को करियर सफलता का मूल आधार बताया गया है।…

    Continue reading
    प्रकाश पर्व दीपावली को यूनेस्को की मान्यता, भारत की सांस्कृतिक जीत
    • adminadmin
    • December 11, 2025

    रामालया और JPSR प्रभु श्रीराम ने यूनेस्को की घोषणा को सांस्कृतिक विजय बताया नई दिल्ली: यूनेस्को द्वारा दीपावली को सांस्कृतिक धरोहर घोषित किए जाने के बाद पूरे भारत में खुशी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानसी शर्मा ने ‘फंडामेंटल्स ऑफ कंपिटेंसिस’ का किया लोकार्पण, पुस्तक में नौकरी सफलता के वास्तविक मानकों पर फोकस

    • By admin
    • December 12, 2025
    • 14 views
    मानसी शर्मा ने ‘फंडामेंटल्स ऑफ कंपिटेंसिस’ का किया लोकार्पण, पुस्तक में नौकरी सफलता के वास्तविक मानकों पर फोकस

    Web3 की रफ्तार 2026 की ओर: स्पष्ट नियमों, टोकनाइजेशन और स्थिर तकनीक से बदलता डिजिटल भविष्य

    • By admin
    • December 12, 2025
    • 12 views
    Web3 की रफ्तार 2026 की ओर: स्पष्ट नियमों, टोकनाइजेशन और स्थिर तकनीक से बदलता डिजिटल भविष्य

    प्रकाश पर्व दीपावली को यूनेस्को की मान्यता, भारत की सांस्कृतिक जीत

    • By admin
    • December 11, 2025
    • 34 views
    प्रकाश पर्व दीपावली को यूनेस्को की मान्यता, भारत की सांस्कृतिक जीत

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने HRDS INDIA के ‘वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2025’ में राष्ट्र-निर्माण के अग्रदूतों को किया सम्मानित

    • By admin
    • December 10, 2025
    • 32 views
    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने HRDS INDIA के ‘वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2025’ में राष्ट्र-निर्माण के अग्रदूतों को किया सम्मानित

    राहुल शर्मा की प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय सम्मान

    • By admin
    • December 10, 2025
    • 67 views
    राहुल शर्मा की प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय सम्मान

    HRDS INDIA में पहली बार वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025, डॉ. शशि थरूर होंगे सम्मानित

    • By admin
    • December 9, 2025
    • 48 views
    HRDS INDIA में पहली बार वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025, डॉ. शशि थरूर होंगे सम्मानित