चुनाव सुधार की दिशा में बड़ा कदम: आयोग की तीन नई पहलें लागू

मतदाता सूची अपडेट में आएगी तेजी: बीएलओ होंगे पहचान योग्य, मतदाता पर्ची होगी ज्यादा स्पष्ट और उपयोगी

1 मई 2025, नई दिल्ली

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतदाता सूची की शुद्धता बढ़ाने और मतदाता सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण सुधारात्मक पहल की घोषणा की है। यह पहलें इस वर्ष मार्च में आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) के सम्मेलन में प्रस्तावित की गई थीं, जिसकी अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने की थी। इस अवसर पर निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित थे।

अब मिलेगा मृत्यु पंजीकरण का इलेक्ट्रॉनिक डेटा

आयोग ने निर्णय लिया है कि अब भारत के महापंजीयक से इलेक्ट्रॉनिक रूप से मृत्यु पंजीकरण डेटा प्राप्त किया जाएगा। यह व्यवस्था मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 9 और जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 की धारा 3(5)(बी) (संशोधित 2023) के अंतर्गत की जा रही है। इससे निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ERO) को पंजीकृत मौतों की सूचना समय पर मिल सकेगी, जिससे बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) क्षेत्रीय दौरों में सूचना का तत्काल पुनः सत्यापन कर सकेंगे और फॉर्म-7 की औपचारिक प्रक्रिया की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी।

मतदाता सूचना पर्ची को बनाया गया और अधिक उपयोगी

आयोग ने मतदाता सूचना पर्चियों (VIS) को और अधिक मतदाता अनुकूल बनाने हेतु इसके डिज़ाइन में बदलाव किया है। अब मतदाता का क्रमांक और भाग संख्या को पर्ची में अधिक प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही फॉन्ट का आकार बढ़ाया जाएगा ताकि मतदाताओं के लिए अपने मतदान केंद्र की पहचान और मतदान अधिकारियों के लिए सूची में नाम खोजना अधिक आसान हो सके।

यह भी पढ़ें: भारतीय रेल के लिए डिजाइन करें डिजिटल क्लॉक, पाएँ 5 लाख रुपए का इनाम

बीएलओ को मिलेगा मानक फोटो पहचान पत्र

आयोग ने यह भी निर्देश जारी किया है कि सभी BLOs को मानक फोटो पहचान पत्र दिए जाएं। ये BLOs जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 13बी(2) के तहत ERO द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। इससे घर-घर जाकर पंजीकरण कार्य करते समय BLO की पहचान में आसानी होगी और नागरिक उनके साथ आत्मविश्वास के साथ बातचीत कर सकेंगे।

BLO और मतदाता के बीच यह प्रथम संपर्क बिंदु होता है, इसलिए आयोग ने इसे पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

इन तीन पहलों के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि वह देशभर में मतदाता सेवा में गुणवत्ता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है।

यह भी पढ़ें: जनगणना में जाति की एंट्री! चुनाव से पहले सियासी पारा हाई

Related Posts

उत्तर रेलवे ने सुरक्षित रेल परिचालन के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान में तेजी लाई

नई दिल्ली, उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल परिचालन की संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान को और अधिक मजबूत बनाया है।…

Continue reading
पीएम मोदी ने मालदा से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, पश्चिम बंगाल में ₹3,250 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से हावड़ा–गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच भारत की पहली पूरी तरह वातानुकूलित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजधानी निकुंज में व्यापक जनभागीदारी के बीच फाउंडेशन ने बीपीएल परिवारों के लिए हेल्पलाइन और स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ

  • By INDINON
  • January 18, 2026
  • 36 views
राजधानी निकुंज में व्यापक जनभागीदारी के बीच फाउंडेशन ने बीपीएल परिवारों के लिए हेल्पलाइन और स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ

उत्तर रेलवे ने सुरक्षित रेल परिचालन के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान में तेजी लाई

  • By INDINON
  • January 18, 2026
  • 40 views
उत्तर रेलवे ने सुरक्षित रेल परिचालन के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान में तेजी लाई

पीएम मोदी ने मालदा से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, पश्चिम बंगाल में ₹3,250 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

  • By INDINON
  • January 17, 2026
  • 57 views
पीएम मोदी ने मालदा से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, पश्चिम बंगाल में ₹3,250 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

भारतीय रेलवे ने 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की

  • By INDINON
  • January 16, 2026
  • 61 views
भारतीय रेलवे ने 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की

हावड़ा–गुवाहाटी के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

  • By INDINON
  • January 16, 2026
  • 47 views
हावड़ा–गुवाहाटी के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

भरोसे से भविष्य तक: बीपी ऑयल मिल्स की डीलर मीट में हाथी मार्का की मजबूत मौजूदगी

  • By INDINON
  • January 16, 2026
  • 43 views
भरोसे से भविष्य तक: बीपी ऑयल मिल्स की डीलर मीट में हाथी मार्का की मजबूत मौजूदगी